BAN A vs AFG A: इन दिनों श्रीलंका में एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट के नौवें मुकाबले में बांग्लदेश ए और अफगानिस्तान ए की टीमें आमने सामने हैं। इस मुकाबले में एक अफगानिस्तानी बॉलर ने कमाल कर दिया है। महज 20 साल की उम्र में इस गेंदबाज ने बांग्लादेश के 4 बल्लेबाजों का शिकार किया है। इस बॉलर का नाम मोहम्मद सलीम सैफी है, जो अपनी रफ्तार के दम पर बल्लेबाजों को चकमा देने में कामयाब रहा।
कौन हैं Mohammad Saleem Safi
9 सितंबर 2002 को जन्मे मोहम्द सलीम सैफी अफ़गानिस्तान के बघलान से आते हैं। उन्होंने अब तक अफगानिस्तान के लिए 2 इंटरनेशनल वनडे मैच खेले हैं। अगर उनके घरेलू क्रिकेक टी बात करें तो ये तेज गेंदबाज फर्स्ट क्लास के 12 मैचों में 41 जबकि लिस्ट ए के 18 मैचों में 27 विकेट ले चुका है। 12 टी20 मैचों में सैफी के नाम 12 विकेट हैं।
अफगानिस्तान को जीत के लिए चाहिए 109 रन
मोहम्मद सलीम सैफी ने अफगानिस्तान की तरफ से बढ़िया गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 65 रन दिए। एक मेडन ओवर डाला और 4 विकेट निकाले। बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 308 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के लिए महमुदुल हसन जोय ने 114 बॉल पर 100 रन बनाए। अब अफगानिस्तान को जीत के लिए 309 रन बनाने होंगे।
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
6 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
57 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines