Rohit Sharma and Virat Kohli: भारतीय टीम के दोनों दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20I फॉर्मेट से सन्यास ले चुके हैं। आईपीएल 2025 के बाद दोनों ने टेस्ट फॉर्मेट को भी अलविदा बोल दिया। अब दोनों दिग्गज वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आएंगे। फैंस को उम्मीद थी कि दोनों वनडे विश्व कप 2027 तक ब्लू जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि हालत अब बिगड़े हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने दोनों दिग्गजों के सामने एक बड़ी शर्त रखी है।
विराट-रोहित को लगा बड़ा झटका
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई वनडे विश्व कप 2027 के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा को टीम में नहीं देख रही है। हालांकि BCCI ने दोनों दिग्गजों के सामने शर्त रख दी है कि अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा को खेलना है, तो उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना होगा। जोकि 24 दिसंबर 2025 से 18 जनवरी 2026 तक खेला जाएगा। हिटमैन और किंग ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद से कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। ऐसे में वो अब सीधे 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज हो सकती है आखिरी
रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर वो बीसीसीआई की शर्त नहीं मानते हैं, तो उनके लिए ये सीरीज ही आखिरी हो सकती है। हालांकि अगर विराट-रोहित इस शर्त को मान लेते हैं, तो फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी होगी। दोनों दिग्गज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं उसके फौरन बाद वो विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे। वहीं इसके बाद जनवरी 2026 में वो न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वनडे सीरीज खेल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘फैसला लेना सबसे मुश्किल…’, जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड पर बोले अजिंक्य रहाणे
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
24 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines