क्रिकेट जगत में शोक की लहर, सबसे बड़े अंपायर का हुआ निधन  

Harold Dennis ‘Dickie’ Bird: क्रिकेट जगत में शोक की लहर छाई है. खेल जगत के महान अंपायरों में से एक हेरोल्ड डेनिस ‘डिकी’ बर्ड का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. इंग्लैंड से आने वाले डिकी बर्ड ने यॉर्कशायर और लीसेस्टरशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेला था. फुटबॉल खेलने के बाद उन्होंने क्रिकेट की ओर रुख किया था. जिसके बाद वो क्रिकेट की दुनिया के मिस्टर परफेक्ट अंपायर बने.

Harold Dennis ‘Dickie’ Bird

Harold Dennis ‘Dickie’ Bird

Harold Dennis ‘Dickie’ Bird: इंग्लैंड से आने वाले क्रिकेट जगत के महानतम अंपायर हेरोल्ड डेनिस ‘डिकी’ बर्ड का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. इसका ऐलान यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने किया है. इसी क्लब के लिए उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेली थी. यॉर्कशायर के अलावा डिकी बर्ड ने लीसेस्टरशायर के लिए भी काउंटी में खेला है. बर्ड पहले फुटबॉल खेला करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेट की ओर रुख किया. क्रिकेट की दुनिया में जिसके बाद डिकी बर्ड महानतम अंपायरों में से एक बने.

विज्ञापन

यॉर्कशायर ने फैंस को दी खबर 

हेरोल्ड डेनिस ‘डिकी’ बर्ड के निधन की खबर देते हुए यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने कहा, ‘यह अत्यंत दुख की बात है कि यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब क्रिकेट के सबसे प्रिय व्यक्तियों में से एक हेरोल्ड डेनिस “डिकी” बर्ड एमबीई ओबीई के निधन की घोषणा करता है, जिनका 92 वर्ष की आयु में घर पर शांतिपूर्वक निधन हो गया. यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब में सभी की संवेदनाएं इस कठिन समय में डिकी के परिवार और दोस्तों के साथ हैं. क्लब में सभी को उनकी बहुत याद आएगी, क्योंकि उन्होंने यहाँ सभी के समर्थन में बहुत समय बिताया और उन्हें यॉर्कशायर के इतिहास के सबसे महान पात्रों में से एक के रूप में याद किया जाएगा.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दिनेश कार्तिक के हाथों में टीम इंडिया की कप्तानी, आर अश्विन के साथ इस टूर्नामेंट में होगी मैदान पर वापसी

हेरोल्ड डेनिस ‘डिकी’ बर्ड का शानदार रहा था करियर 

अपने अंपायरिंग करियर में हेरोल्ड डेनिस ‘डिकी’ बर्ड ने 66 टेस्ट मैच और 69 वनडे मैच किए थे. इस दौरान उन्होंने 3 विश्व कप में भी अंपायर की भूमिका निभाई थी. साल 1996 में हेरोल्ड डेनिस ‘डिकी’ बर्ड ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट में आखिरी बार अंपायरिंग की थी. इसी मैच से राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. मैदान पर उनके सही व्यवहार और अच्छे फैसले के कारण ही सभी टीमें उनका बहुत ज्यादा सम्मान करती थी. साल 1971 में हेरोल्ड डेनिस ‘डिकी’ बर्ड ने अपने अंपायरिंग करियर की शुरुआत की थी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ