विश्व कप 2023 में पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है यहां तक अब पाक टीम सेमीफाइनल की रेस से भी लगभग बाहर हो गई है। जिसके बाद से बाबर आजम की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे है। जहां एक तरफ पाक टीम पर लगातार हार रही है तो वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बाबर आजम के बीच तनातनी की खबरे भी तेज है। हाल ही में एक पाकिस्तानी टीवी शो के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ जका अशरफ ने कप्तान बाबर आजम की व्हाट्सऐप चैट लीक की है। जिसके बाद विवाद बढ़ता जा रहा है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल पाक टीम के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने हाल ही में पीसीबी चीफ जका अशरफ पर आरोप लगाया था कि, बाबर आजम ने जका को फोन कॉल और मैसेज किया लेकिन उन्होंने बाबर का कॉल पिक नहीं किया। जबकि जका ने कहा कि, बाबर ने उनको कोई कॉल या मैसेज नहीं किया है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: टीम इंडिया के लिए फिर समस्या बनी नंबर 4 की पोजीशन, बीच वर्ल्ड कप क्या रोहित शर्मा करेंगे बदलाव?
इसी को लेकर एक पाकिस्तानी चैनल को इंटरव्यू देते हुए जका ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि, बाबर ने उनको सीधे कॉल करने की कोशिश ही नहीं की और लतीफ का कहना है मैने बाबर का कॉल नहीं उठाया। इसी बात को साबित करने के लिए जका ने टीवी एंकर के साथ बाबर की व्हाट्सऐप चैट को शेयर किया।
पीसीबी चीफ जका द्वारा बाबर की व्हाट्सऐप चैट को दिखाए जाने को लेकर अब पाकिस्तान में विवाद बढ़ गया है। इसको लेकर टीम के पूर्व क्रिकेटर ने जका अशरफ पर कारवाई की मांग करते हुए मामले की जांच करने की बात कही हैं। सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि, क्या आखिर जका ने लाइव टीवी शो में बाबर की चैट दिखाने के लिए उनसे प्रमिशन ली थी। अगर प्रमिशन नहीं ली थी तो ये गोपनीयता के उल्लंघन का गंभीर मामला हो सकता है और जका की जांच हो सकती है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
30 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines