Babar Azam vs Shaheen Afridi, Pakistan Team Captain: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अंदर मैनेजमेंट में जहां उथल-पुथल लगातार चल रही है। वहीं टीम का प्रदर्शन भी पिछले कुछ महीनों में बेहद खराब रहा है। हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद शान मसूद को रेड बॉल कैप्टन बनाया गया था और उनकी कप्तानी में टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से टेस्ट सीरीज हारकर आ गई। साथ ही व्हाइट बॉल कैप्टन बनाए गए शाहीन अफरीदी की कप्तानी में टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले चार मुकाबले गंवा चुकी है। इस सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है बाबर आजम का प्रदर्शन। अब सवाल यह उठ रहे हैं कि शाहीन अफरीदी ने बाबर को बर्बाद कर दिया है।
बाबर-शाहीन के बीच तकरार!
वर्ल्ड कप 2023 से ही बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी के बीच तकरार की खबरें आने का सिलसिला जारी है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा इन खबरों को खारिज किया गया था। अब एक बार फिर से ऐसे सवाल उठने लगे हैं। इस सवाल को उठाया है पाकिस्तान के पूर्व स्टार और पीसीबी के पूर्व प्रमुख रमीज राजा ने। रमीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर कई सवाल पाकिस्तान के नए कप्तान शाहीन अफरीदी पर उठाए। इतना ही नहीं उन्होंने बातों-बातों में यह तक कह डाला कि शाहीन ही बाबर को बर्बाद कर रहे हैं।
पाकिस्तान के कप्तान पर उठे सवाल
रमीज राजा ने इसके लिए सबसे बड़ा मुद्दा बनाया बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की ओपनिंग जोड़ी तोड़ने को लेकर। उन्होंने कहा,’इस जोड़ी को तोड़ने के लिए काफी दवाब बनाया गया। इसका मूल्यांकन स्ट्राइक रेट के आधार पर हुआ। युवा खिलाड़ी लीग क्रिकेट में अच्छा खेलते हैं लेकिन इंटरनेशल क्रिकेट का दबाव अलग होता है। इसको बिना सोचे आपने उस सलामी जोड़ी को तोड़ दिया जो दुनियाभर में मशहूर थी।’ हालांकि न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान ही अफरीदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि बाबर और रिजवान की जोड़ी बेस्ट है लेकिन वह वर्ल्ड कप से पहले नए कॉम्बिनेशन ट्राई करना चाहते हैं।
https://twitter.com/SKIPPER_PCT/status/1745352400771350726
‘मुझ पर लगे आरोप…’
रमीज राजा ने आगे कहा,’मुझ पर आरोप लगे कि मैंने बाबर आजम का समर्थन किया। मैं हर कप्तान का समर्थन करता हूं। लेकिन आपने उस सलामी जोड़ी को तोड़ा जो लगातार रन बना रही थी। एक सलामी जोड़ी बनाने में समय लगता है और यह कोई आसान काम नहीं है। एक ऐसी जोड़ी जो लगातार रन बना रही थी उसे हटाने का आपको क्या फायदा हुआ।’
बाबर को बर्बाद कर रहे शाहीन!
बाबर आजम को ओपनिंग से हटाकर नंबर 3 पर लाया गया है। उनकी जगह मोहम्मद रिजवान और सईम अय्यूब की जोड़ी ओपनिंग करती दिखी। लेकिन यह जोड़ी लगातार चार मैचों में कुछ खास नहीं कर पाई और पाकिस्तान की टीम सीरीज में 4-0 से पीछे है। इसी कारण ऐसे आरोप शाहीन अफरीदी पर लग रहे हैं कि उन्होंने बाबर को ओपनिंग से हटाकर बर्बाद किया है। ऐसी चर्चाएं सोशल मीडिया पर भी हैं। क्योंकि बाबर का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है। अब देखना होगा कि इन सभी डिसबैलेंस से पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले कैसे निपटती है।
https://twitter.com/BobbyNation_56/status/1746183721403940970
यह भी पढ़ें- भारतीय दिग्गज की श्रीलंका क्रिकेट टीम में एंट्री, रवि शास्त्री और विराट कोहली के थे करीबी
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को तगड़ा झटका, एकसाथ 3 दिग्गजों ने दिया इस्तीफा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines