Babar Azam Left Virat Kohli Behind in Terms of Flop Performance: बाबर आजम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद भयावह रहा। यहां उन्होंने ग्रीन टीम की तरफ से तीनों मुकाबलों में शिरकत की। इस बीच छह पारियों में महज 126 रन बना सके, जो उनकी मौजूदा ख्याति के हिसाब से सही नहीं कहा जा सकता है। यह तीसरी दफा हुआ है जब बाबर तीन मैचों की सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फ्लॉप होने के बाद लोग उनकी तुलना विराट कोहली के इंग्लैंड दौरे से कर रहे हैं। किंग कोहली भी साल 2014 में इंग्लिश दौरे पर बुरी तरह से फ्लॉप हुए थे। इस दौरान तो कुछ लोगों ने उनके टेस्ट करियर पर ही सवाल करने शुरू कर दिए थे। लोगों का सुझाव था कि उन्हें केवल वाइट बॉल क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन उन्होंने मजबूती के साथ वापसी की और मौजूदा समय में तीनों फॉर्मेट के अहम अंग हैं।
साल 2014 में इंग्लैंड दौरे पर किंग कोहली का बल्ला बुरी तरह से रन के लिए जूझ रहा था। इस साल वह पांच मैचों की सीरीज में 10.5 की औसत से महज 135 रन बना पाए थे। विराट कोहली का यह प्रदर्शन उनके करियर के सबसे निचले अंकों में गिना जाता है। यही नहीं साल 2017 में भी कोहली का बल्ला उनसे रूठा हुआ था। इस साल वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच पारियों में केवल 46 रन ही बना सके थे।
यह भी पढ़ें- IND Vs ENG: पर्सनल शेफ के साथ भारत आएगी इंग्लिश टीम, सहवाग के बयान से अंग्रेजों को लगेगी मिर्ची
हालांकि, कोहली ने पिछले साल खुद को साबित किया कि उन्हें क्यों ‘किंग’ कहा जाता है। साल 2023 में उनके बल्ले से पहले की तरह जमकर रन निकले। उन्होंने इस साल कुल आठ शतक लगाए। यही नहीं वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा। टूर्नामेंट में उन्होंने 765 रन बनाए और सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज रहे।
वहीं बात करें बाबर आजम के बारे में तो वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन भूलने योग्य ही रहा। उनकी अगुवाई में ग्रीन टीम नॉकआउट चरण से ही बाहर हो गई। जिसके बाद उनकी क्रिकेट जगत में जमकर किरकिरी हुई। मौजूदा समय में वह ग्रीन टीम में केवल एक बल्लेबाज के रूप में शिरकत कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बाबर आजम का प्रदर्शन:
पर्थ टेस्ट – 21+14 = 35 रन
मेलबर्न टेस्ट – 1 + 41 = 42 रन
सिडनी टेस्ट – 26 + 23 = 49 रन
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines