Babar Azam Took a Surprising Catch: पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त हो गया है। यहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। जिसमें मेजबान टीम का जलवा रहा। यहां कंगारू टीम ने सभी मुकाबलों में जीत हासिल की। सीरीज का आखिरी मुकाबला तीन जनवरी से छह जनवरी के बीच सिडनी में खेला गया। इस मैच में कंगारू टीम आठ विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही।
सिडनी टेस्ट में जरूर पाकिस्तान की टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा है, लेकिन बाबर आजम के एक हैरतअंगेज कैच ने तहलका मचा दिया है। बाबर ने यह कैच किसी और का नहीं बल्कि पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का शानदार तरीके से पकड़ा है।
यह भी पढ़ें- दिग्गज के शतक से टीम इंडिया में बढ़ी टेंशन, चयनकर्ताओं को करनी होगी अब जमकर माथापच्ची
दरअसल, पाकिस्तान की तरफ से पहली पारी में 74वां ओवर मीर हमजा डाल रहे थे। उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर स्मिथ ने आगे बढ़कर कवर के ऊपर से शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें वह पूरी तरह से नाकामयाब रहे।
नतीजा यह रहा कि गेंद कवर में खड़े बाबर आजम के हाथ में चली गई। यहां पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कोई गलती नहीं कि और शानदार तरीके से गेंद को पकड़ते हुए स्मिथ को पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया।
बात करें इस मुकाबले में स्मिथ के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने कंगारू टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 86 गेंदों का सामना किया। इस बीच 44.18 की औसत से 38 रन बनाने में कामयाब रहे। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने एक गेंद खेली और एक चौका की मदद से नाबाद चार रन बनाने में कामयाब रहे।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines