फाइनल से पहले बिग बैश लीग से हुई बाबर आज़म की रवानगी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Babar Azam Returns To Pakistan From Australia: बाबर आजम बिग बैश लीग 2025-26 को अचानक छोड़कर अपने वतन पाकिस्तान लौट गए है. इस रवानगी की टाइमिंग पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि बीबीएल के चैलेंजर मुकाबलों से ठीक पहले ऐसी खबर आने से हर कोई हैरान है.

Babar Azam

Babar Azam Sudden Exit From Big Bash League: बिग बैश लीग में बाबर अजम का सिडनी सिक्सर्स के साथ मुश्किल तजुर्बा 22 जनवरी 2026 को अचानक खत्म हो गया, जब पाकिस्तानी बल्लेबाज अहम क्वालिफायर (चैलेंजर) से पहले अपने वतन लौट गए क्योंकि वो आने वाली इंटरनेशनल जिम्मेदारियों की तैयारी कर रहे हैं.

विज्ञापन

अचानक छोड़ा BBL

एक बयान में बिग बैश लीग नेकंफर्म किया है कि बाबर टूर्नामेंट छोड़कर पाकिस्तान टीम में शामिल होंगे. रवानगी की टाइमिंग चौंकाने वाली था, क्योंकि ये सिक्सर्स के होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ शुक्रवार 23 जनवरी को होने वाले चैलेंजर मैच से ठीक पहले हुआ.

विज्ञापन

क्या खेल पाएंगे T20 WC?

बाबर आजम को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम में सिलेक्ट किए जाने की उम्मीद है. पाकिस्तान भी ऑस्ट्रेलिया की 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की मेजबानी करने जा रहा है, और बाबर के भी इनके स्क्वाड का हिस्सा होने की संभावना है.

विज्ञापन

नेशनल ड्यूटी का दिया हवाला

पाकिस्तान के कप्तान काफी धूमधाम के साथ सिक्सर्स में शामिल हुए. उन्होंने अपने छोटे से ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान उनको सपोर्ट करने के लिए फ्रेंचाइजी, अपने टीममेट्स और फैंस का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने ये माना कि नेशनल ड्यूटी के कारण उन्हें जल्दी बाहर होना पड़ा, लेकिन कहा कि ये तजुर्बा उनके साथ हमेशा रहेगा.

विज्ञापन

बाबर ने सभी को कहा शुक्रिया

बाबर ने कहा, ‘मुझे बुलाने के लिए सिडनी सिक्सर्स का बहुत-बहुत शुक्रिया, सभी खिलाड़ियों और कोचेज का भी धन्यवाद, मुझे अपना वक्त बहुत पसंद आया. बदकिस्मती से, मुझे नेशल ड्यूटी के कारण टीम छोड़नी पड़ रही है. कई ऐसी बातें हैं जिन्हें मैं घर ले जाऊंगा. सिडनी सिक्सर्स के फैंस का शुक्रिया. उन्होंने मेरा बहुत सपोर्ट किया. बहुत मजा आया. मुझे सिडनी ग्राउंड का माहौल बहुत पसंद आया.’

उम्मीद के मुताबिक नहीं खेले बाबर

हालांकि मैदान में उनकी परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबित नहीं रही. एक अहम विदेशी खिलाड़ी के तौर उन्हें सिडनी सिक्सर्स टीम में शामिल किया गया था, लेकिन बिग बैश की डिमांड में डालने में उन्हें काफी मुश्किलें आईं. उन्होंने 11 पारियों में 22.44 की एवरेज और 103.06 की स्ट्राइक रेट से महज 202 रन बनाए. ऐसे में सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्हें खराब बल्लेबाजी की वजह से बीबीएल छोड़ना पड़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ