नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इन दिनों अपनी कप्तानी को लेकर चर्चा में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 और न्यूजीलैंड से 2-1 से वनडे सीरीज हारने के बाद बार-बार इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कई बार उनके सामने ये सवाल रखा गया है, लेकिन उन्होंने इसे यह कहकर टाल दिया कि फिलहाल कप्तानी छोड़ने की कोई योजना नहीं है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बासित अली ने बड़ा बयान दिया है। बासित अली ने ऑल-फॉर्मेट कप्तान के लिए अपनी पसंद का भी खुलासा किया है।
और पढ़िए – भीड़ ने पुकारा- हमारी भाभी कैसी हो…विराट कोहली ने शुभमन गिल के जमकर ले लिए मजे, देखें वीडियो
बाबर आजम को कप्तानी छोड़ेंगे तो रिकॉर्ड तोड़ेंगे
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि बाबर नेतृत्व की भूमिका छोड़ने के बाद बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा- बाबर आजम को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। अगर वह कप्तानी छोड़ते हैं, तो वह सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे और खेल में महान लोगों द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को पार कर जाएंगे। उनकी कप्तानी बल्ले से उनके प्रदर्शन को प्रभावित कर रही है और उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए। पूर्व क्रिकेटर को लगता है कि स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को दो सबसे शुद्ध प्रारूपों में पाकिस्तानी टीम के अगले कप्तान के रूप में अपना दावा पेश करना चाहिए। जहां तक सबसे टी-20 प्रारूप का सवाल है, अली ने जोर देकर कहा कि ऑलराउंडर शादाब खान को अगल कप्तान होने चाहिए।
और पढ़िए – विराट कोहली के साथ ओपन कर चुके इस बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 10 गेंदों में ठोक दिए 50 रन
शाहीन अफरीदी और शादाब खान को होना चाहिए कप्तान
अली ने कहा, “शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान का कप्तान होना चाहिए। शाहीन अफरीदी फिट रहने पर वनडे और टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान का नेतृत्व कर सकते हैं। शादाब खान टी20 क्रिकेट में कप्तान के रूप में पाकिस्तान की पसंद हो सकते हैं।” बाबर आजम की अगुवाई वाला पाकिस्तान अप्रैल में पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से अगला मुकाबला करेगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines