---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘बाबर आजम छोड़ दें कप्तानी…’, पाकिस्तानी दिग्गज बासित अली ने बताए 2 दावेदार

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इन दिनों अपनी कप्तानी को लेकर चर्चा में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 और न्यूजीलैंड से 2-1 से वनडे सीरीज हारने के बाद बार-बार इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कई बार उनके सामने ये सवाल रखा […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इन दिनों अपनी कप्तानी को लेकर चर्चा में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 और न्यूजीलैंड से 2-1 से वनडे सीरीज हारने के बाद बार-बार इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कई बार उनके सामने ये सवाल रखा गया है, लेकिन उन्होंने इसे यह कहकर टाल दिया कि फिलहाल कप्तानी छोड़ने की कोई योजना नहीं है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बासित अली ने बड़ा बयान दिया है। बासित अली ने ऑल-फॉर्मेट कप्तान के लिए अपनी पसंद का भी खुलासा किया है।

और पढ़िएभीड़ ने पुकारा- हमारी भाभी कैसी हो…विराट कोहली ने शुभमन गिल के जमकर ले लिए मजे, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

बाबर आजम को कप्तानी छोड़ेंगे तो रिकॉर्ड तोड़ेंगे

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का मानना ​​है कि बाबर नेतृत्व की भूमिका छोड़ने के बाद बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा- बाबर आजम को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। अगर वह कप्तानी छोड़ते हैं, तो वह सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे और खेल में महान लोगों द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को पार कर जाएंगे। उनकी कप्तानी बल्ले से उनके प्रदर्शन को प्रभावित कर रही है और उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए। पूर्व क्रिकेटर को लगता है कि स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को दो सबसे शुद्ध प्रारूपों में पाकिस्तानी टीम के अगले कप्तान के रूप में अपना दावा पेश करना चाहिए। जहां तक ​​सबसे टी-20 प्रारूप का सवाल है, अली ने जोर देकर कहा कि ऑलराउंडर शादाब खान को अगल कप्तान होने चाहिए।

और पढ़िएविराट कोहली के साथ ओपन कर चुके इस बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 10 गेंदों में ठोक दिए 50 रन

---विज्ञापन---

शाहीन अफरीदी और शादाब खान को होना चाहिए कप्तान

अली ने कहा, “शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान का कप्तान होना चाहिए। शाहीन अफरीदी फिट रहने पर वनडे और टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान का नेतृत्व कर सकते हैं। शादाब खान टी20 क्रिकेट में कप्तान के रूप में पाकिस्तान की पसंद हो सकते हैं।” बाबर आजम की अगुवाई वाला पाकिस्तान अप्रैल में पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से अगला मुकाबला करेगा।

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Jan 25, 2023 11:41 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola