नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के स्टूडेंट बन गए हैं। बाबर ने शनिवार को अपनी और क्लासमेट्स की एक तस्वीर साझा कर फैंस को चौंका दिया। बाबर ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके लेटेस्ट प्रोजेक्ट की झलक दिखाई गई। तस्वीर में बाबर को क्लासमेट्स के साथ अपने विचार साझा करते हुए देखा जा सकता है।
फ्रांसिस नगनौ और सीजर अजपिलिकुएटा बने क्लासमेट
तस्वीर के साथ कैप्शन में बाबर ने लिखा- “दुनिया को बदलने के लिए तैयार कुछ विचारशील प्रतिबद्ध लोगों से मिला।” पूर्व UFC हैवीवेट चैंपियन फ्रांसिस नगनौ और चेल्सी फुटबॉल क्लब के कप्तान सीजर अजपिलिकुएटा हार्वर्ड में पाकिस्तान के कप्तान के क्लासमेट हैं।
एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम में लिया है एडमिशन
बाबर और मोहम्मद रिजवान ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम में दाखिला लिया है। वे इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भाग लेने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। ये प्रोग्राम विशेष रूप से द बिजनेस ऑफ एंटरटेनमेंट, मीडिया और स्पोर्ट्स (बीईएमएस) पर केंद्रित है।
31 मई से 3 जून तक बाबर और मोहम्मद रिजवान बोस्टन, मैसाचुसेट्स में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल परिसर में क्लास लेते रहे। क्रिकेटप्रेमियों के अनुसार दोनों क्रिकेटरों द्वारा की गई इस महत्वपूर्ण पहल से क्रिकेटरों की एक नई पीढ़ी को अपने खेल करियर के साथ-साथ शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
25 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
28 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप ने जड़ा शानदार अर्धशतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines