Babar Azam: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मैच 9 सितंबर से खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान ने पहली पारी में शर्मनाक प्रदर्शन किया. तीसरे मैच में भी पाकिस्तान हार की कगार पर खड़ी है. तीसरे मैच में पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने दूसरी पारी में अर्धशतक जमाया और इसी के साथ वह पाकिस्तान के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए. उन्होंने मिस्बाह उल हक की लिस्ट में जगह बना ली है.
बाबर आजम ने किया बड़ा कीर्तिमान
बाबर आजम अब पाकिस्तान के लिए तीनों ही प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं. बाबर ने बतौर कप्तान पाकिस्तान के लिए 47.17 की औसत के साथ 7029 रन बनाए हैं. उन्होंने 15 शतक के अलावा 54 अर्धशतक बनाए हैं. मिस्बाह के बाद वह तीनों ही प्रारूप में पाकिस्तान के लिए 7 हजार रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इस लिस्ट में पहला स्थान मिस्बाह उल हक का है. उन्होंने बतौर कप्तान पाकिस्तान के लिए 7392 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान की खराब हालत पर फिर भड़के वसीम अकरम, बताया सबसे शर्मनाक कदम
इसके अलावा बाबर ने टेस्ट में बतौर कप्तान अपने 2 हजार रन पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले वह पाकिस्तान के पांचवें खिलाड़ी बन गए. बाबर ने 24 टेस्ट की 43 पारियों में 50.42 की औसत के साथ 2017 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान 4 शतक और 14 अर्धशतक भी बनाए हैं.
पाकिस्तान के लिए बतौर कप्तान टेस्ट में मिस्बाह उल हक ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने 4214 रन बनाए हैं. वहीं, इमरान खान दूसरे नंबर पर हैं, जिनके बल्ले से 2408 रन निकले हैं. इसके अलावा इंजमाम उल हक 2397 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. वहीं, जावेद मियांदाद 2354 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं.
बाबर ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी
बाबर आजम दूसरे मैच की दोनों ही पारी में बुरी तरीके से फ्लॉप हुए थे. इसके अलावा तीसरे मैच की पहली पारी में भी वह नाकाम हो गए थे. लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने वापसी की और 103 गेंदों में शानदार 76 रन बना दिए. उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का भी जड़ा. हालांकि वह शतक से चूक गए.
ऐसा है मैच का हाल
पाकिस्तान पहली पारी में 33.5 ओवर में 133 रनों पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 89 ओवर में 453 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान खबर लिखे जाने तक 83 ओवर में 360 रन बना चुकी है. पाकिस्तान के पास 40 रनों की बढ़त है.
संबंधित खबरें
विराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन? वसीम जाफर ने बताया बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम
39 mins agoIND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला? जानिए मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
1 hr agoधमाकेदार शतक के बाद भी खुश नहीं केएल राहुल! आखिर किस बात से टूट गया दिल?
1 hr agoइन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल, वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए फ्लॉप
1 hr agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली की कप्तानी का मिला मौका
1 hr agoरोहित शर्मा के संन्यास पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, रिटायरमेंट के लिए तय कर दिया खास 'टारगेट'
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की खुली पोल! सामने आई 3 खतरनाक कमजोरियां
2 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले कितने वनडे मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? जानें रोहित-विराट कब और कहां होंगे एक्शन में
2 hrs agoपाकिस्तानी खिलाड़ी कायनात इम्तियाज ने लिया संन्यास, मैच रेफरी बनने के लिए किया बड़ा फैसला
2 hrs ago'गोल्ड मेडल थाली में परोसा हुआ नहीं मिला' पाकिस्तान को हराने के बाद संजू सैमसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines