---विज्ञापन---

क्रिकेट

Babar Azam Scandal: कप्तान बाबर आजम के स्कैंडल पर PCB ने तोड़ी चुप्पी, फॉक्स क्रिकेट ने डिलीट कर दिया ये ट्वीट

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम नई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल बाबर के निजी चैट और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इन चैट और वीडियो लीक्स के साथ कहा जा रहा है कि बाबर का साथी खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड से अफेयर है। बाबर आजम पर लग रहे हैं […]

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम नई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल बाबर के निजी चैट और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इन चैट और वीडियो लीक्स के साथ कहा जा रहा है कि बाबर का साथी खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड से अफेयर है।

बाबर आजम पर लग रहे हैं ये आरोप

दरअसल रविवार की देर रात इंस्टाग्राम पर ईशा राजपूत नाम के हैंडल से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए। दावा किया गया कि इसमें जो शख्स नजर आ रहा है वह पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हैं। इन तस्वीरों और वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि तुमने जो किया, तुमको वही मिले। कथित रूप से ये बात भी सामने आई है कि बाबर ने गर्लफ्रैंड से कहा कि वह उनके साथ बातचीत जारी रखती हैं तो टीम में उनके बॉयफ्रैंड की जगह बनी रहेगी। बाबर के इन प्राइवेट चैट लीक्स के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है। इधर, ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टर फॉक्स क्रिकेट ने बाबर के चैट लीक्स और स्कैंडल की खबर अपने ट्विटर हैंडल से शेयर कर दी। इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने फॉक्स क्रिकेट के इस ट्वीट पर पलटवार किया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िएफैन हो तो ऐसा…विराट कोहली से मांगा था शतक, कसम पूरी होते ही रचा ली शादी, देखें फोटो

पीसीबी ने तोड़ी चुप्पी

पीसीबी ने बाबर आजम के इस स्कैंडल पर चुप्पी तोड़ दी है। पीसीबी ने अपने ट्विटर हैंडल से फॉक्स क्रिकेट को जवाब देते हुए लिखा- हमारे मीडिया पार्टनर के रूप में आपने ऐसे निराधार व्यक्तिगत आरोपों को नजरअंदाज करने पर विचार किया होगा, जिन्हें बाबर आज़म ने प्रतिक्रिया के योग्य नहीं समझा।

---विज्ञापन---

pcb

pcb

पीसीबी के इस ट्वीट के बाद फॉक्स क्रिकेट ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। हालांकि बाबर ने इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है। उन्होंने बस एक फोटो ट्वीट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- खुश होने के लिए ज्यादा समय नहीं लगता।

---विज्ञापन---

और पढ़िएभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच आज, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव

कप्तानी से हटेंगे बाबर आजम!

कहा जा रहा है कि बाबर को पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद जल्द ही कप्तानी से हटाने का फैसला लिया जा सकता है। पीसीबी जल्द ही रिव्यू मीटिंग के बाद एक बड़ा फैसला ले सकता है।

---विज्ञापन---

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 17, 2023 09:41 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola