ODI World Cup 2023. पाकिस्तान का वर्ल्ड कप 2023 से आज बोरिया बिस्तर पूरी तरह से बंध गया है। ग्रीन टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सेमी फाइनल में पहुंचने के लिए बड़े अंतर से जीत हासिल करनी थी, लेकिन उसे विपक्षी टीम के खिलाफ 93 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।
मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम काफी निराश नजर आए उन्होंने। उन्होंने कहा, ‘हां, प्रदर्शन से बहुत निराश हूं। अगर हम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जीत गए होते तो कहानी कुछ और होती, लेकिन गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग में हमसे बहुत गलतियां हुईं। हमने 20-30 रन अतिरिक्त दिए। कुछ ढीली गेंदें फेंकी।’
बाबर ने आगे कहा, ‘हमारे स्पिनरों ने विकेट नहीं लिए। इसका बड़ा असर हुआ है। अगर स्पिनर बीच के ओवरों में विकेट नहीं लेते हैं तो आपको संघर्ष करना पड़ता है। हमें एक साथ बैठना होगा। चलो देखते हैं। सकारात्मक बातें करेंगे और अपनी गलतियों पर भी चर्चा करेंगे।’ क्या नेतृत्व करने के इच्छुक हैं? सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘मैं अपने अनुभव का मैदान में सही तरह से उपयोग करूंगा।’
वर्ल्ड कप 2023 में पांचवें स्थान पर रही पाकिस्तान:
वर्ल्ड कप 2023 का सफर पाकिस्तान ने पांचवें स्थान पर रहते हुए किया है। ग्रीन टीम ने लीग चरण में कुल नौ मुकाबले खेले। इस बीच उन्हें चार मुकाबलों में जीत मिली, जबकि पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। अंकतालिका में उसके नाम आठ अंक (-0.199) हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
26 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
44 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines