ODI World Cup 2023. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप 2023 में अपने कप्तान बाबर आजम से काफी उम्मीद थी, लेकिन वह उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। यही वजह है कि पाकिस्तानी फैंस उनसे काफी खफा हैं। मौजूदा समय में जरूर उनकी चारो तरफ आलोचना हो रही है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि वह मौजूदा समय के होनहार बल्लेबाजों में से एक हैं। ऐसे में अगर बाबर बताए कि वर्तमान समय में उन्हें कौन से बल्लेबाज खास लगते हैं तो यह बड़ी बात है। यही नहीं उन्होंने उन बल्लेबाजों को पसंद करने के पीछे की वजह भी बताई है।
बाबर आजम ने बताए अपने पसंदीदा बल्लेबाजों के नाम:
भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ‘विराट कोहली, रोहित शर्मा और केन विलियमसन मेरे पसंदीदा बल्लेबाज हैं। मौजूदा समय में यह दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी हैं। ये तीनों ही बल्लेबाज मैच के दौरान कंडीशन और परिस्थिति को अच्छे से पढ़ते हैं। इसलिए ये खिलाड़ी मुझे पसंद हैं।’
यह भी पढ़ें- IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी है टीम इंडिया की Playing 11, रोहित शर्मा ने चली तगड़ी चाल
बाबर को क्यों पसंद हैं रोहित और विराट?
बाबर आजम भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को क्यों पसंद करते हैं? इस सवाल का जवाब भी बड़ी खूबसूरती के साथ दिया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे विराट, रोहित और विलियमसन की जो आदत सबसे खास लगती है, वो ये है कि वह अपनी टीम को कैसे मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालते हैं और अच्छे गेंदबाजों के खिलाफ भी आसानी से रन बना लेते हैं। यही एक बात है जो मैं इन तीनों से हमेशा सीखने की कोशिश करता हूं।’
(https://safeanimalshelter.com)
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
58 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines