ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में उठापटक जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पीसीबी ने बाबर आजम से कप्तानी छीन ली है। उनकी जगह पर दो खिलाड़ियों का नाम सुझाया गया है जो भविष्य में पाकिस्तान के कप्तान बन सकते हैं। जल्द ही इनके नाम की घोषणा की जाएगी। बोर्ड शाहीन अफरीदी को टी20 और शान मसूद को टेस्ट की कमान देने में पीसीबी इच्छुक नजर आ रही है।
पाकिस्तान के प्रतिष्ठित चैनल जियो न्यूज की खबर के अनुसार, पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ ने बीते मंगलवार को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान और मोहम्मद हफीज समेत कुछ प्रमुख खिलाड़ियों से मुलाकात की। चर्चा में बाबर को उनके पद से हटाने का फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़ें- ‘कौन सा नशा पी कर बात कर रहा है?’ इंजमाम ने कहा इस्लाम से प्रभावित हो गए थे हरभजन, सिंह हुआ आग बबूला
खबर के अनुसार बाबर आजम 16 नवंबर को जका अशरफ के साथ खास मुलाकात करने वाले हैं। इस मुलाकात के बाद पीसीबी नए कप्तान के नाम का ऐलान करेगी। इससे पहले खबर आई थी कि वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाबर खुद अपने पद से इस्तीफा देना चाहते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक अगर बाबर इस्तीफा नहीं देते हैं तो बोर्ड उन्हें खुद उनके पद से बर्खास्त कर देगी। पीसीबी स्टार बल्लेबाज से मौजूदा समय में काफी नाराज चल रही है। बोर्ड का मानना है कि कप्तानी में उनकी लापरवाही के वजह से टीम को नाकामयाबी हाथ लगी है।
शाहीन को मिलेगी कमान:
पाकिस्तान को आगामी कुछ महीनो में वनडे मुकाबले नहीं खेलने हैं। वहीं जून में टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए शाहीन अफरीदी को टी20 की कमान सौपीं जा सकती है। इसके पीछे की वजह पाकिस्तान सुपर लीग में उनका प्रदर्शन है। शाहीन ने यहां अपनी अगुवाई में दो बार अपनी टीम को चैंपियन बनाया है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
20 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
33 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines