Babar Azam: पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने एक बड़ा अवार्ड जीता है। आईसीसी ने उन्हें साल 2022 का ‘पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ घोषित किया है। बाबर आजम ने लगातार दूसरी बार ये अवॉर्ड जीता है। पिछले साल यानी 2021 में भी बाबर को इस अवॉर्ड से नवाजा गया था।
बाबर ने इन खिलाड़ियों को पछाड़ा
बाबर आजम को यह अवॉर्ड उनके वनडे में पिछले साल के प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है। इस अवार्ड की रेस में वेस्टइंडीज के शाइ होप, जिम्बाब्वे के सिकंदर रज़ा और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एडम जम्पा भी शामिल थे, जिन्हें बाबर ने पछाड़ते हुए ये अवॉर्ड अपने नाम किया है।
और पढ़िए – ‘रांची में ईशान भी कहेगा…,’ रोहित शर्मा ने रजत पाटीदार पर दिया बड़ा बयान
बाबर आजम ने 3 शतक, 5 फिफ्टी से बनाए 679 रन
आपको बता दें कि साल 2022 में बाबर आजम ने वनडे में रनों की बारिश की थी। उन्होंने 9 वनडे में 3 शतक और 5 फिफ्टी बनाकर कुल 679 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 84.87 का रहा। खास बात ये भी है कि बाबर आजम जुलाई 2021 से आईसीसी रैंकिंग (ICC ODI Rankings) में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बनकर उभरे हैं।
और पढ़िए – पृथ्वी शॉ का पत्ता कटना तय? हार्दिक पांड्या के इस बयान से मिला बड़ा हिंट
कप्तानी में भी बाबर ने किया था कमाल
पिछले साल यानी 2022 में बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 114 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस पारी के दम पर उन्होंने अपनी टीम को बेहतरीन जीत दिलाकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करवाया था। उन्होंने जिन 9 मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की उसमें टीम को केवल एक में हार मिली थी, जो लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई थी।
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
16 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
42 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
4 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines