Babar Azam Century: पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेले जा रहे एशिया कप के पहले मुकाबले में एक वक्त पाक टीम के चार विकेट जल्दी गिर गए थे। लेकिन कप्तान बाबर आजम ने पारी को संभाला और अपनी पारी को शानदार शतक में तब्दील कर दिया। बाबर आजम ने नेपाल के खिलाफ शतक लगाकर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया है।
बाबर ने अमला को छोड़ा पीछे
बाबर आजम नेपाल के खिलाफ शतक लगाकर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 19 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज हाशिम अमला को पीछे छोड़ दिया है। अमला ने 104 पारियों में 19 शतक लगाए थे, जबकि बाबर आजम ने 102 पारियों में 19 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1696866425338740963?s=20
मोहम्मद युसुफ को छोड़ा पीछा
बाबर आजम का यह 31वां शतक था। उन्होंने वनडे में 19, टेस्ट में 9 और टी-20 में तीन शतक लगाए हैं। खास बात यह है कि पाकिस्तान की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में बाबर आजम मोहम्मद युसुफ को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे अब सईद अनवर है, उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से वनडे में 247 पारियों में 20 शतक लगाए है, जबकि बाबर ने 102 पारियों में 19 शतक लगाए हैं।
बड़े स्कोर की तरफ पाकिस्तान
नेपाल के खिलाफ मैच में पाकिस्तान अब बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा है। पाकिस्तान फिलहाल 45 ओवर में 280 रन बना चुका है। जबकि बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद क्रीच पर है, ऐसे में पाक का स्कोर 300 के पार जाता नजर आ रहा है।
ये भी देखें: Kl Rahul ने दिया Asia Cup में Team India को झटका, टूर्नामेंट में खेलने के चांस कम
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines