Babar Azam in Sydney Sixers Team: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए रिकॉर्ड की झड़ी लगाने वाले बाबर आजम ने पिंक जर्सी पहन ली है. वो 14 दिसंबर को पर्थ स्कॉर्चर्स (Perth Scorchers) के खिलाफ सिडनी सिक्सर्स के सीजन के पहले BBL मैच से पहले सिडनी पहुंच गए हैं. इसकी जानकारी खुद टीम के सोशल मीडिया हैंडल ने दी. उन्होंने लिखा, “सिडनी में आपका स्वागत है बाबर आजम.”
26 घंटे का सफर
पाकिस्तान से 26 घंटे की फ्लाइट से सफर करने के बाद, बाबर आजम सिडनी पहुंच गए हैं और उन्होंने कहा है कि वो इस वीकेंड में मैजेंटा जर्सी में खेलने के लिए एक्साइटेड हैं. सिडनी सिक्सर्स को उम्मीद है कि बाबर आजम के टीम में आने से उनकी फैन फॉलोइंग और व्यूअरशिप में जबरदस्त इजाफा होगा, साथ ही इंटरनेट पर सोपर्टर्स की बाढ़ आ जाएगी.
ये भी पढ़ें:- IndiGo Flight Crisis: इंडिगो ने बिगाड़ा BCCI का गणित, मैच से पहले अंपायर गायब!
बाबर आजम ने कहा, “मैं पर्थ में खेलने के लिए उत्सुक हूं- वहां का विकेट तेज है.” इसके अलावा सिडनी सिक्सर्स के जनरल मैनेजर रेचल हेंस (Rachael Haynes) ने कहा कि सिक्सर्स क्लब में बाबर आजम का स्वागत करने के लिए एक्साइटेड हैं. इस इंटरनेशनल पाकिस्तानी क्रिकेटर का सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में एक डेडिकेटेड स्टैंड होगा, जिसका नाम है ‘बाबरिस्तान’ (Babaristan).
ये भी पढ़ें: T20I मैच से पहले भड़के हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
सिडनी सिक्सर्स ने अपनी बेबसाइट पर लिखा, “बाबरिस्तान पैशनेट सपोर्टर्स को एक हाई-एनर्जी, और सबको साथ लेकर चलने वाली जगह पर एक साथ लाएगा. चाहे आप बाबर (आजम) के पक्के फैन हों, क्रिकेट पसंद करते हों, या बस साउथ एशियन कल्चर के जोशीले माहौल को एक्सपीरिएंस करना चाहते हों- ये जगह आपके लिए है. हम अपने फैंस से कहते हैं कि वो ‘बाबरिस्तान’ का टिकट लें और खुद उस उत्साह का अनुभव करें जो ये इंटरनेशनल स्टार हमारे क्लब में लाता है. बाबर का सिडनी में बेहद गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए 17 दिसंबर को SCG में मिलते हैं.”
अगले हफ्ते 17 दिसंबर को सीजन के होम मैच के लिए बाबरिस्तान के टिकट पहले ही बिक चुके हैं, हालांकि, सिक्सर्स के बाकी होम मैचेज के लिए अभी भी और टिकट अवेलेबल हैं.
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
6 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
57 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines