Babar Azam: 2 से 3 साल पहले पाकिस्तान टीम की पहचान भी स्टार बल्लेबाज बाबर आजम बन गए थे। बाबर बल्ले के साथ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे थे। जिसके कारण ही उनकी तुलना किंग विराट कोहली के साथ हो रही थी। हालांकि पिछले 2 से 3 सालों से बाबर पाकिस्तान के किंग से पनौती बनते जा रहे हैं। बल्ला पिछले 2 सालों से खामोश ही चल रहा है। बाबर आजम ने पिछले 71 पारियों में शतक नहीं जड़ा है। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने टीम की नाक कटा दी है।
बाबर आजम लगातार हो रहे हैं फेल
वेस्टइंडीज के खिलाफ बाबर आजम दूसरे वनडे मैच में जीरो के स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। इस मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के कारण पाकिस्तान को हार का सामना भी करना पड़ा। बाबर आजम ने आखिरी बार वनडे फॉर्मेट में शतक नेपाल के खिलाफ एशिया कप 2023 में बनाया था। उस समय उन्होंने 151 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद बाबर ने वनडे विश्व कप 2023 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। वेस्टइंडीज से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बाबर आजम का बल्ला नहीं चला था। जिसके कारण ही बाबर आजम की औसत भी लगातार गिरती जा रही है।
टी20I से कट गया बाबर का पत्ता
वनडे फॉर्मेट में लगातार फेल हो रहे बाबर आजम पिछले 6 महीने से टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं टेस्ट फॉर्मेट में भी बाबर का बल्ला लंबे समय से खामोश हैं। बाबर लगातार फेल हो रहे हैं, जिसके कारण ही उनकी जगह पर भी अब बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। बाबर को जल्द ही अपने शतक का सूखा खत्म करना होगा, नहीं तो टी20 की जगह वनडे फॉर्मेट से भी उनका पत्ता कट जाता है। हालांकि टेस्ट फॉर्मेट में उन्हें पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट कुछ समय और बैक कर सकती है।
ये भी पढ़ें: 3 गेंदों में Babar Azam का काम तमाम! बिना खाता खोले लौटे पवेलियन, कैरेबियाई गेंदबाज ने उड़ाए होश
संबंधित खबरें
गंभीर-अय्यर ने क्यों नहीं दिया वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में एक भी मौका?
14 mins agoT20I सीरीज ड्रॉ होने के बाद कप्तान अय्यर ने गेंदबाजों पर फोड़ा ठीकरा
1 hr agoक्या चोटों के चलते खत्म हो रहा ऋषभ पंत का ODI करियर?
8 hrs agoODI टीम से बाहर 5 बड़े नाम, क्या वर्ल्ड कप 2027 की रेस से कट गया पत्ता?
8 hrs agoIND vs WI: 300 के स्ट्राइक रेट से बरसे ईशान किशन
8 hrs agoIND vs WI: बारिश की वजह से रद्द हुआ पांचवां टी-20 मैच
9 hrs agoराहुल से लेकर जायसवाल तक, रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड से बाहर हुए ये खिलाड़ी
10 hrs ago4 साल बाद भुवनेश्वर की हुई वापसी, भारत की प्लेइंग 11 में हुए दो बड़े बदलाव
10 hrs agoकब और कहां देख पाएंगे इंडिया ए के मुकाबले LIVE? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया में कब हो सकती है हार्दिक पांड्या की वापसी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines