Babar Azam: पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने एशिया कप से पहले बड़ा धमाका किया है। बाबर ने लंका प्रीमियर लीग (LPL 2023) में सोमवार को खेले गए मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर शानदार सेंचुरी ठोक डाली। उन्होंने गॉल ग्लेडिएटर्स के खिलाफ कोलंबो स्टार्स की ओर से ओपनिंग करते हुए 59 गेंदों में 8 चौके-5 छक्के ठोक 176 की स्ट्राइक रेट से 104 रन कूट डाले। बाबर आजम ने इस ताबड़तोड़ पारी की बदौलत टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया।
बाबर आजम ने टी-20 करियर की 10वीं सेंचुरी जमाई
बाबर आजम टी-20 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दुनिया के ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने शतक के मामले में दहाई के आंकड़े को छूआ है। बाबर के नाम 10 शतक दर्ज हो गए हैं। अब तक सिर्फ क्रिस गेल ही दुनिया 10 या उससे ज्यादा शतक जमा पाए हैं।
वहीं सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज माइकल क्लिंगर तीसरे स्थान पर हैं। क्लिंगर ने 8 शतक जड़े हैं। डेविड वॉर्नर, विराट कोहली और एरोन फिंच ने भी अब तक 8-8 शतक जमाए हैं। वहीं बाबर आजम के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 104 मैचों में 3 शतक और 50 अर्धशतक जड़े हैं। बाबर को शतक पूरा करने के बाद विपक्षी टीम के खिलाड़ियों ने एक-एक कर बधाई दी।
https://twitter.com/LPLT20/status/1688562795321884672
https://twitter.com/LPLT20/status/1688560418929917952
एशिया कप से पहले खतरे की घंटी
बाबर आजम ने एशिया कप से पहले खतरे की घंटी बजा दी है। चूंकि एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान-श्रीलंका में किया जाएगा, ऐसे में बाबर आजम का फॉर्म में लौटना भारत समेत दूसरी टीमों के लिए खतरा होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त को होगी। पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला नेपाल के खिलाफ खेलेगा। जबकि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
23 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
48 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines