Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की खराब फॉर्म का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी वह अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में बाबर के पास अर्धशतक पूरा करने का मौका था, लेकिन वह 34 रन बनाकर आउट हो गए. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी. हालांकि, नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए बाबर 44 गेंदों का सामना करके पवेलियन लौट गए. उनके जल्दी आउट होने से एक बार फिर उनकी बल्लेबाजी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.
लगातार दूसरे मैच में बड़ी पारी से चूके बाबर
बाबर आजम के लिए हाल के मुकाबलों में सबसे बड़ी परेशानी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलना रही है. इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी वह कुछ समय तक क्रीज पर टिके रहे, लेकिन अपनी पारी को अर्धशतक तक नहीं पहुंचा सके. इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर विल जैक्स ने उन्हें आउट करके पाकिस्तान को अहम झटका दिया. स्पिन गेंदबाजी के सामने बाबर की परेशानी इस मुकाबले में भी देखने को मिली.
इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के पहले मैच में भी बाबर बड़ी पारी खेलने में असफल रहे थे. उस मुकाबले में उन्होंने 45 रन बनाए थे. लगातार दो मैचों में अच्छी शुरुआत के बाद विकेट गंवाने से उनके प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं. पाकिस्तान को आने वाले मुकाबलों में उनसे अधिक जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करने की उम्मीद होगी.
स्पिन के सामने फिर नजर आई परेशानी
बाबर आजम को पाकिस्तान की बल्लेबाजी का अहम खिलाड़ी माना जाता है. ऐसे में उनका लगातार बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाना टीम के लिए चिंता का विषय बन रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भी वह स्पिन गेंदबाजों के सामने सहज नहीं दिखे. विल जैक्स ने उनकी पारी समाप्त कर दी, जबकि आदिल रशीद की गेंदबाजी के सामने भी उन्हें रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा.
बाबर के आउट होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी फैंस ने उनके प्रदर्शन को लेकर रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कुछ प्रशंसकों ने स्पिन और छोटी गेंदों के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी तकनीक पर सवाल उठाए. हालांकि, किसी एक पारी के आधार पर उनकी पूरी क्षमता का आकलन करना सही नहीं होगा, लेकिन लगातार मिल रहे मौकों को बड़े स्कोर में बदलना उनके लिए जरूरी हो गया है.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड में T20 विकेटों का बादशाह कौन?
48 mins agoNZ में तबाही मचाने को तैयार अभिषेक शर्मा! निशाने पर होंगे ये 3 रिकॉर्ड
1 hr agoमिचेल स्टार्क का ऐतिहासिक मुकाम, बने 450 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
2 hrs agoहार्दिक पांड्या का फैन की दीवानगी देख पिघला दिल, वीडियो वायरल
2 hrs agoICC रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों का जलवा, श्री चरणी और दीप्ति का दबदबा
3 hrs agoटीम इंडिया से बाहर चल रहे साई किशोर का रणजी में कमाल
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका तूफानी शतक
4 hrs agoमुख्य चयनकर्ता बनने के बाद प्रज्ञान ओझा के सामने हैं ये 3 बड़ी चुनौती
5 hrs agoशेफाली वर्मा पर ICC का कड़ा एक्शन, मैच में गुस्सा दिखाना पड़ा भारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines