Babar Azam: बाबर आजम का फ्लॉप शो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. हर किसी को उम्मीद थी कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी ही सरजमीं पर वनडे सीरीज में बाबर का बल्ला जमकर बोलेगा. हालांकि, सारी उम्मीदें चकनाचूर हो गईं.
बाबर तीनों ही मैचों में बुरी तरह से फ्लॉप रहे. इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में बाबर से बड़ी पारी की आस थी, लेकिन वह अच्छी शुरुआत करने के बावजूद एक बार फिर अपना विकेट फेंककर चलते बने. बाबर को इंटरनेशनल क्रिकेट में एक शतक लगाए 83 पारियां बीत चुकी हैं.
बाबर का फ्लॉप शो जारी
श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी के मैदान पर खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में बाबर आजम ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन वह 29 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए. 51 गेंदों का सामना करने के बाद बाबर सिर्फ 29 रन ही बना सके. अपनी इस इनिंग के दौरान बाबर ने तीन चौके जमाए. बाबर को देखकर लग रहा था कि वह आज बड़ी पारी खेलेंगे और कुछ अच्छे शॉट्स भी उनके बल्ले से निकले थे.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए CSK की नई टीम तैयार! धोनी संग खेलेंगे संजू सैमसन, इन प्लेयर्स की विदाई लगभग तय
हालांकि, बाबर एक बार फिर अपने फैन्स का दिल तोड़ गए. बाबर का इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक का सूखा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने लास्ट सेंचुरी 83 इनिंग्स पहले लगाई थी. बाबर को लास्ट शतक लगाए 804 दिन हो चुके हैं.
रिजवान-अयूब भी रहे फ्लॉप
बाबर आजम के साथ-साथ सैम अयूब और मोहम्मद रिजवान ने भी अपने प्रदर्शन से बेहद निराश किया. फखर जमां के साथ पारी का आगाज करने उतरे अयूब 14 गेंदें खेलने के बाद सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने. वहीं, मोहम्मद रिजवान का भी बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा. रिजवान महज 5 रन बनाकर वानिंदु हसरंगा का शिकार बने.
फखर ने भी अपनी पारी का आगाज तो दमदार अंदाज में किया, लेकिन वह 32 रन बनाने के बाद बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में स्टंप होकर पवेलियन लौटे. खबर लिखे जाने तक सलमान आगा और हुसैन तलत टीम की बिखरती हुई पारी को संभालने में जुटे हुए हैं. सलमान अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं, तो तलत भी अपने अर्धशतक के करीब हैं.
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
42 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
1 hr agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines