Australia vs Pakistan Warm-up Match: इन दिनों पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। लेकिन उससे पहले दोनों टीमों के प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है। इस मैच में अभी तक पाकिस्तान की टीम अच्छी स्थिति में दिख रही है।
पाक टीम ने इस मैच में पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 391 रन बनाए। जिसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 149 रन बना लिए है। वहीं इस मैच में बाबर आजम पर सभी की नजरें टिकी थी। कारण था बाबर का मैच में गेंदबाजी करना।
ये भी पढ़ें:- ‘How Can he Say Fixer…;’ गंभीर-श्रीसंत लड़ाई का नया Video, स्टंप माइक में सुनाई पड़ी ये बात
विराट की राह पर बाबर
वनडे विश्व कप में विराट कोहली को 2 मैचों में गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। वहीं बाबर आजम भी विराट की राह पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में बाबर आजम को गेंदबाजी करते हुए देखा गया। बाबर स्पिन गेंद डालते हैं। इस मैच में पाक टीम के कप्तान शान मसूद ने बाबर से एकस ओवर कराया।
बाबर ने एक ओवर में एक ही रन खर्च किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस बाबर आजम की वीडियो शेयर करके मजेदार कमेंट कर रहे हैं। जब बाबर गेंदबाजी कर रहे थे स्टेडियम में बैठे उनके फैंस बाबर-बार चिल्ला रहे थे। बाबर ने काफी शानदार गेंदबाजी की।
पहली पारी में पाकिस्तान ने बनाए 391 रन
मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 391 रन बनाए है। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शान मसूद ने दोहरा शतक लगाया। इस मैच में शान मसूद ने नाबाद 201 रनों की पारी खेली।
इसके अलावा सरफराज अहमद 41, बाबर आजम 40 और साफीख ने 38 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जोर्डन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए। बता दें, तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच दोनों टीमों के 14 दिसंबर को खेला जाएगा।
(Valium)
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
30 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines