Babar Azam Bowling: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से ही पाकिस्तानी सुपरस्टार बाबर आजम को टी20 टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जिसके बाद से बाबर अलग-अलग इवेंट में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करके वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सब कुछ करने के बाद भी वो फेल हो रहे थे। अब बाबर ने बल्ले के साथ ही साथ गेंद के साथ भी कमाल दिखाया है। बाबर ने गेंदबाजी करते हुए पहली ही गेंद पर स्टार बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
बाबर आजम ने गेंद से भी किया कमाल
पाकिस्तान के कई इलाके बाढ़ से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। जिसके कारण ही पीएसएल की टीम पेशावर जाल्मी ने इमरान खान स्टेडियम में एक दोस्ताना मैच खेलकर फंड जुटाने का प्रयास किया। पेशावर के सामने पाकिस्तान लीजेंड्स इलेवन खेलने के लिए उतरी। जहां पर बाबर आजम ने पहले 23 गेंदों में 41 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 14.4 ओवर में 144 रनों तक पहुंचाया। जिसके बाद गेंदबाजी करने उतरे बाबर आजम ने पहली ही गेंद पर अजहर अली को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। जिसके बाद बाबर ने दिग्गज यूनुस खान को भी क्लीन बोल्ड कर दिया। बाबर ने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।
पेशावर जाल्मी ने 6 रनों से जीता मुकाबला
लीजेंड्स की टीम के लिए शाहिद अफरीदी ने 3 विकेट तो वहीं सईद अजमल ने 2 विकेट अपने नाम किया। मोहम्मद हफीज ने भी 2 विकेट झटके। बात बल्लेबाजी की करें तो इंजमाम उल हक ने 23 गेंदों में 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं अजहर महमूद ने भी 15 गेंदों में 34 रन बनाए। जिसके बाद भी पाकिस्तानी लीजेंड्स इलेवन को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बात बाबर आजम की करे तो वो फिलहाल एशिया कप 2025 में टीम का हिस्सा नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: 12 गेंदों में 11 छक्के जड़कर सलमान ने बल्ले से मचाई तबाही, एक ओवर में ही जड़ दिए 40 रन
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
29 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
36 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
1 hr agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
2 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
4 hrs agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines