Australia vs Pakistan, 1st Test Match 2023-24: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 दिसंबर से पर्थ में खेला जा रहा है। इस मुकाबले की पहली पारी में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम कुछ खास जलवा बिखरने में नाकामयाब रहे, इसके बावजूद उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज गए हैं।
29 वर्षीय बाबर आजम से पहले यह खास रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान जावेद मियांदाद के नाम दर्ज था। मियांदाद ने 304 पारियों में 13000 रन के जादुई आंकड़े को छुआ था। वहीं बाबर आजम ने 301 पारियों में यह खास उपलब्धि हासिल करते हुए चार पारियों से उन्हें पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें- IND Vs SA: वनडे सीरीज में होगा युवा खिलाड़ियों का डेब्यू! रिंकू सिंह से साईं सुदर्शन तक कौन मारेगा बाजी
इन दोनों बल्लेबाजों के बाद तीसरे स्थान पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ का नाम आता है। यूसुफ ने इस खास उपलब्धि को 322 पारियों में प्राप्त किया था। चौथे स्थान पर इंजमाम उल हक और पांचवें स्थान पर यूनिस खान का नाम आता है। इन दोनों पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान के लिए 13000 रन के आंकड़े को क्रमशः 352 एवं 372 पारियों में प्राप्त किए हैं।
पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज:
बाबर आजम – 301 इनिंग्स
जावेद मियांदाद – 304 इनिंग्स
मोहम्मद यूसुफ – 322 इनिंग्स
इंजमाम उल हक – 352 इनिंग्स
यूनिस खान – 372 इनिंग्स
बाबर आजम का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए अबतक कुल 271 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 307 पारियों में 13007 रन निकले हैं। बाबर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 31 शतक और 88 अर्धशतक दर्ज है।
बाबर के बल्ले से टेस्ट फॉर्मेट की 89 पारियों में 47.41 की औसत से 3793 रन निकले हैं। इसके अलावा उनके नाम वनडे की 114 पारियों में 56.72 की औसत से 5729 और टी20 की 98 पारियों में 41.49 की औसत से 3485 रन दर्ज है।
संबंधित खबरें
अग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
14 mins agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
15 mins agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
54 mins agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
1 hr agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
2 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
2 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
3 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 hrs agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines