Asia Cup: एशिया कप में पाकिस्तान ने नेपाल के खिलाफ 238 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। इस जीत में पाक कप्तान बाबर आजम की शानदार 151 रनों की शतकीय पारी का अहम योगदान रहा। खास बात यह है कि बाबर आजम ने इस शतक के दम पर अपने ही टीम के पूर्व खिलाड़ी यूनिस खान को पीछे छोड़ दिया है।
एशिया कप में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
दरअसल, 151 रनों की पारी खेलकर बाबर आजम एशिया कप में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड टीम इंडिया धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है। बाबर ने इस मामले में यूनिस खान को पीछे छोड़ है। बाबर आजम ने नेपाल के खिलाफ 131 गेंदों में 151 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 115.27 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जिसमें 14 शानदार चौके और चार शानदार शतक लगाए। बता दें बाबर फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं जो उनकी टीम के लिए अच्छे संकेत हैं।
एशिया कप में सबसे ज्यादा स्कोर वाले बल्लेबाज
- विराट कोहली 183 रन पाकिस्तान के खिलाफ (2012)
- बाबर आजम 151 रन नेपाल के खिलाफ (2023)
- यूनिस खान 144 रन हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ (2014)
- मुश्फिकर रहीम 144 रन श्रीलंका के खिलाफ (2018)
- शोएब मालिक 143 रन भारत के खिलाफ (2004)
बता दें कि विराट कोहली ने 2012 के एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रनों की पारी खेली। उन्होंने यह मुकाबला अकेले अपने दम पर जिताया था। वनडे में यह विराट कोहली का सर्वाधिक स्कोर भी है। दो सितंबर को एक बार फिर एशिया कप में भारत पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होगी। ऐसे में इस मुकाबले पर भी सबकी नजरे होगी।
ये भी देखें: 5 खूंखार खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को पहला मैच जिताया, Team India को भयानक ‘डराया’
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
34 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
13 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines