IND vs PAK: आईसीसी विश्व कप के सबसे हाई वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान की हार से फैंस काफी नाराज है। भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबला हराकर वनडे विश्व कप में कभी नहीं हारने का रिकॉर्ड बरकरार रखा है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अर्धशतकीय पारी खेली। 50 रन बनाते ही भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इससे बाबर के नन्हें फैंस काफी हताश हो गए और बोतल फेंककर टीवी पर दे मारा। बोतल लगने से टीवी ही नीचे गिर गया।
गुस्से से आग बबुला दिखे फैन
बाबर के नन्हें फैंस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे अपनी फैमिली के साथ बैठकर मैच देख रहे होते हैं। इस दौरान बाबर आजम अर्धशतक बनाकर खेल रहे होते हैं। तभी गेंदबाजी के लिए आए मोहम्मद सिराज ने बाबर को बोल्ड कर दिया। इससे मैच देख रहे नन्हें फैंस काफी हताश हो गए और उन्होंने बोतल उठाकर टीवी पर दे मारा। इससे टीवी ही नीचे गिर गया और बंद हो गया। बाबर के आउट होने के बाद नन्हें फैंस काफी गुस्से में दिख रहे हैं। टीवी गिरने के बाद बच्चे के पैरेंट्स उन्हें समझाते हैं कि ये खेल है। ये सिर्फ क्रिकेट है, इसके लिए इतना भावुक क्यों हो रहे हो, लेकिन फिर भी बच्चे के चेहरे से उदासी नहीं जाती है।
ये भी पढ़ें:- ENG vs AFG: अफगानिस्तान ने कोहली को दिया जीत का श्रेय, बोले- ‘विराट ने ही गेम प्लान बताया था’
प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर भारत
बता दें कि भारत ने इस जीत के साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ लगातार आठवां मुकाबला जीत लिया है। पाकिस्तान का वनडे विश्व कप में अभी तक नहीं जीत पाने का रिकॉर्ड अभी तक बरकरार है। इस जीत के साथ ही भारत विश्व कप के प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गया है। भारत न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर विराज हो गए हैं।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines