ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 16वां मुकाबला न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अजमतुल्लाह उमरजई ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए सबको अपना दीवाना बना दिया है। 23 वर्षीय ऑलराउंडर ने पहले जबर्दस्त लय में चल रहे कीवी बल्लेबाज रचिन रवींद्र को बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज विल यंग को भी कैच आउट करते हुए पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया। खबर लिखे जाने तक उन्होंने अपनी टीम के लिए पांच ओवरों की गेंदबाजी की है। इस बीच उनको सर्वाधिक दो सफलता हाथ लगी है।
उमरजई की सचिन कर चुके हैं सराहना:
अजमतुल्लाह उमरजई के उम्दा गेंदबाजी की सचिन तेंदुलकर भी दीवाने हैं। उन्होंने हाल ही में अफगान ऑलराउंडर की जमकर सराहना की है। उन्हें उमरजई के अंदर पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार और टीम से बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार की झलक नजर आती है। उमरजई गेंद को दोनों तरफ घुमाने में माहिर हैं।
‘क्रिकेट के भगवान’ ने उनकी सराहना करते हुए कहा है, ‘उमरजई की रिस्ट पोजीशन देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा. मुझे वह प्रवीण कुमार और भुवनेश्वर कुमार की याद दिलाते हैं. यह उन्हें गेंद को दोनों ओर से स्विंग कराने में मदद करता है. ऐसे माहौल में वह काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।’
उमरजई का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
उमरजई ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अबतक कुल 40 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनको 38 पारियों में 18 सफलता हाथ लगी है। वहीं बल्लेबाजी के दौरान उनके बल्ले से 25 पारियों में 425 रन निकले हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में दो अर्धशतक दर्ज है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines