Azmatullah Omarzai: एशिया कप 2025 के ओपनिंग मुकाबले में अफगानिस्तान की भिड़ंत हांगकांग के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 188 रन लगाए हैं। सेदिकुल्लाह अटल ने शानदार बैटिंग करते हुए 73 रनों की नाबाद पारी खेली। हालांकि, असली महफिल लूटने का काम अजमतुल्लाह उमरजई ने किया। उमरजई ने अपनी तूफानी बैटिंग से पूरे मैच का रुख ही पलटकर रख दिया। आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले उमरजई ने सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक ठोका और बल्ले से जमकर धमाल मचाया।
उमरजई ने ठोका तूफानी अर्धशतक
उमरजई जब क्रीज पर उतरे तो अफगानिस्तान की हालत खस्ता थी। टीम 95 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा चुकी थी और एक साझेदारी की सख्त जरूरत थी। उमरजई ने इसके बाद मोर्चा संभाला और अटल के साथ मिलकर हांगकांग के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उमरजई के बल्ले से एक से बढ़कर एक दमदार शॉट्स निकले।
ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए उमरजई ने अपनी फिफ्टी सिर्फ 20 गेदों में पूरी की। 21 गेंदों की अपनी पारी में उमरजई ने चौके से ज्यादा सिक्स जमाए। उन्होंने 5 छक्के लगाए, तो उनके बल्ले से सिर्फ 2 चौके निकले। उमरजई की पारी ने अफगानिस्तान को वो मोमेंटम दिया, जिसके चलते टीम का स्कोर 180 के पार पहुंच सका। उमरजई ने अटल के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 82 रन जोड़े।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 के लिए श्रीलंका की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, मैच विनर खिलाड़ी बना स्क्वॉड का हिस्सा
सेदिकुल्लाह अटल ने खेली सूझबूझ भरी पारी
उमरजई ने अगर आखिरी ओवरों में बल्ले से धमाल मचाया, तो सेदिकुल्लाह अटल ने सूझबूझ भरी पारी खेली। गुरबाज के साथ पारी का आगाज करने उतरे अटल ने एक छोर संभालकर रखा। उन्होंने 52 गेंदों का सामना करते हुए 73 रनों की नाबाद पारी खेली।
अपनी इस इनिंग के दौरान अटल ने 6 चौके और तीन गगनचुंबी सिक्स जमाए। हालांकि, गुरबाज बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने। मोहम्मद नबी ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों पर 33 रन कूटे।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: महामुकाबले में होगा पाकिस्तान का हाल बेहाल! कप्तान सूर्या ने दे डाली है खुली वॉर्निंग
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines