ठाकुर भूपेन्द्र सिंह, अहमदाबाद: टीम इंडिया के क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। केएल राहुल ने हाल ही एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से शादी की है। अब टीम इंडिया का एक और क्रिकेटर शादी करने जा रहा है। भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
हल्दी की रस्म हुई
अक्षर पटेल वडोदरा में मंगेतर मेहा पटेल से शादी करेंगे। उनकी शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। बुधवार को अक्षर और मेहा की मेहंदी सेरेमनी हुई। इस मौके पर अक्षर ने मेहा पटेल के साथ ठुमके लगाए। अक्षर ने इस दौरान कुर्ता, पजामा-जैकेट और मेहा ने लहंगा पहन रखा था। उन्होंने फ्लावर जूलरी से अपने लुक को पूरा किया। जानकारी के अनुसार, स्टार खिलाड़ी 26 जनवरी को नाडियाड में शादी करेंगे। इस वेडिंग में टीम इंडिया और गुजरात के कुछ खिलाड़ी शामिल रहेंगे। अक्षर पटेल और मेहा पटेल दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। दोनों की शादी गुजराती रीति-रिवाज से होगी। अक्षर-मेहा की एक साल पहले सगाई हुई थी।
और पढ़िए – PAK का ये खिलाड़ी बना 2022 का ‘वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, शाइ होप-सिंकदर रजा को पछाड़ा
https://mobile.twitter.com/bhupendrajourno/status/1618288874488467458?cxt=HHwWhMDQvYjKqPUsAAAA
और पढ़िए – यह दिग्गज खिलाड़ी बना ICC टेस्ट क्रिकेट ऑफ द ईयर, बल्ले और गेंद से मचाया है गदर
कौन हैं मेहा पटेल?
भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल की होने वाली वाइफ मेहा पटेल प्रोफेशनल डाइटिशियन हैं। मेहा पटेल ने पिछले दिनों अक्षर पटेल के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटोज शेयर किए थे। मेहा ने इन इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कई डाइट प्लान भी शेयर किएञ। इसके अलावा वह हेल्दी डाइट से संबंधित जानकारी शेयर करती रहती हैं। मेहा पटेल को घूमने का भी खूब शौक है और वह ट्रेवलिंग फोटोज शेयर करती हैं। अक्षर पटेल ने पिछले साल अपने बर्थडे पर गर्लफ्रेंड मेहा को प्रपोज किया था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
36 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
58 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines