बुरी हालत में थी टीम इंडिया, फिर T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में अक्षर पटेल की पारी ने कैसे बदला गेम?

Axar Patel On Batting at Number 5 In T20 World Cup 2024 Final: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में टीम इंडिया की हालत काफी खराब थी, लेकिन फिर अक्षर पटेल अचानक 5वें नंबर पर बैटिंग करने आए और टीम इंडिया को मैच में सांसे दे दीं.

Axar Patel T20 World Cup 2024 Final

Axar Patel Remebers His Inning In ICC T20 World Cup 2024 Final: टीम इंडिया के मौजूदा टी20 इंटरनेशनल वाइस-कैपटन अक्षर पटेल ने हाल ही में आईसीसी टी वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में अपनी अहम पारी के बारे में बात की. अक्षर ने बताया कि उन्हें बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजना उनके लिए एक सरप्राइज था. गौरतलब है कि भारत ने उस एडिशन में खिताबी जीत हासिल की थी.

विज्ञापन

‘अचानक मिली थी नंबर-5 पर बैटिंग’

ईएसपीएनक्रिकइंफो के ‘द क्रिकेट मंथली’ से बात करते हुए अक्षर ने कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि मैं 5वें नंबर पर बैटिंग करने जाऊंगा. ये सब अचानक हुआ. दूसरी तरफ विराट भाई थे, और जिस तरह से वो संयम के साथ हालात को संभाल रहे थे, मुझे ज्यादा फिक्र करने की जरूरत नहीं थी. अगर मैच-अप मेरे फेवर में होता, तो मैं अपने शॉट्स खेलता और फिर स्ट्राइक रोटेट करता. हर ओवर में तकरीबन 10 रन बनाना अच्छा था, और इसी तरह हमने अपनी अप्रोच कैलकुलेट की.’

विज्ञापन

टीम इंडिया था बुरा हाल

अक्षर तब आए जब टीम इंडिया रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवाने के बाद 34/3 पर स्ट्रगल कर रही थी. उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को संभालने की जिम्मेदारी ली और 54 गेंदों में 72 रनों की पार्टनरशिप की, जिसने भारत को 176/7 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

अक्षर की समझदार पारी ने बचाया

इस पार्टनरशिप में अक्षर ने अग्रेसिव अप्रोच अपनाया और ये एनश्योर किया कि स्कोरिंग रेट अच्छा बना रहे, जबकि कोहली ने एंकर का रोल अदा किया. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 31 गेंदों में 47 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 4 छक्के शामिल थे, उनका स्ट्राइक रेट 151.61 था. गेंद से भी अक्षर ने ट्रिस्टन स्टब्स का अहम विकेट लिया. मैच के बाद विराट कोहली को 76 रन की पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड दिया गया, हालांकि अक्षर की इस पारी के बिना भारत की खिताब जीत मुमकिन नहीं थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ