Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Akshar Patel Wedding: भारत में साल के अंत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों के बीच भारतीय टीम में इन दिनों शादी का दौर जारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का जब ऐलान किया गया तो इसमें केएल राहुल और अक्षर पटेल को पारिवारिक कारणों के चलते बाहर रखा गया। जिसके बाद केएल राहुल की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा वहीं अब टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल की भी शादी की चर्चाएं हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे 26 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड माही पटेल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल की शादी मेहा पटेल से हो रही है। आज हम आपको बताएंगे कि अक्षर पटेल की होने वाली वाइफ मेहा पटेल कौन हैं? मेहा पटेल एक पेशेवर डाइटिशियन हैं। मेहा पटेल ने पिछले दिनों अक्षर पटेल के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटो शेयर किए थे। मेहा पटेल ने इन इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कई डाइट प्लान शेयर किया है। इसके अलावा डाइट से रिलेटेड जानकारी शेयर करती रहती हैं। मेहा पटेल को घुमने का भी खूब शौक है और वह जगह जगह ट्रेवल करने की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
और पढ़िए –IND vs NZ: मोहम्मद शमी के पास आशीष नेहरा का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, चटकाने होंगे महज इतने विकेट
View this post on Instagram---विज्ञापन---
View this post on Instagram---विज्ञापन---
अक्षर पटेल ने पिछले साल अपने बर्थडे पर गर्लफ्रेंड मेहा को प्रपोज किया था। इतना ही नहीं उन्होंने सगाई भी कर ली थी। इस साल वह एक दूसरे से शादी के बंधन में बधने वाले हैं। रिपोर्ट्स की माने तो उनकी शादी चार दिन तक चलते वाली है और ये पूरे गुजराती रिति रिवाज से होने वाली है। शादी में कई क्रिकेटर्स के पहुंचने की उम्मीद है।
और पढ़िए –PSL 2023: पीसीबी ने किया पीएसएल के शेड्यूल का ऐलान, ये स्टार खिलाड़ी करेंगे डेब्यू
View this post on Instagram---विज्ञापन---
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।