हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Axar Meha Wedding: डायटिशियन के साथ शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर अक्षर पटेल, पत्नी मेहा ने शेयर किया वीडियो

विज्ञापन

Axar Meha Wedding: भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल गुरुवार को वडोदरा में महा पटेल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटले ने शादी के कुछ वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

शादी के लिए वनडे सीरीज से लिया ब्रेक

बता दें कि ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शादी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से ब्रेक लिया है। अक्षर और मेहा की शादी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर को उनके फैन्स बधाई भी दे रहे हैं।

और पढ़िए – केएल राहुल के बाद अक्षर पटेल के घर बजी शहनाई, मेहा पटेल पर चढ़ा हल्दी का रंग, देखें वीडियो

https://twitter.com/Meha_Patela/status/1618656561630711808

कौन हैं अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटेल

बता दें कि अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटेल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 20 जनवरी को अपने जन्मदिन पर मेहा पटले को शादी के लिए प्रपोज किया था।

और पढ़िए – Axar Patel Marriage: केएल राहुल के बाद अक्षर पटेल भी करेंगे शादी, जानें कौन है उनकी होने वाली पत्नी मेहा पटेल

https://twitter.com/Meha_Patela/status/1618655585595187201

जानें, अक्षर पटेल का क्रिकेट करियर

अक्षर पटेल ने टीम इंडिया के लिए 2014 में डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक 8 टेस्ट, 49 वनडे और 40 इंटरनेशनल टी20 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने क्रमश: 47, 56 और 37 विकेट चटकाए हैं। वे फिलहाल टीम इंडिया के महत्वपूर्ण प्लेयर हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

https://twitter.com/Meha_Patela/status/1618658880019664896

(Phentermine)

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें