Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
Axar Meha Wedding: भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल गुरुवार को वडोदरा में महा पटेल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटले ने शादी के कुछ वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
बता दें कि ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शादी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से ब्रेक लिया है। अक्षर और मेहा की शादी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर को उनके फैन्स बधाई भी दे रहे हैं।
और पढ़िए – केएल राहुल के बाद अक्षर पटेल के घर बजी शहनाई, मेहा पटेल पर चढ़ा हल्दी का रंग, देखें वीडियो
https://twitter.com/Meha_Patela/status/1618656561630711808
बता दें कि अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटेल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 20 जनवरी को अपने जन्मदिन पर मेहा पटले को शादी के लिए प्रपोज किया था।
https://twitter.com/Meha_Patela/status/1618655585595187201
अक्षर पटेल ने टीम इंडिया के लिए 2014 में डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक 8 टेस्ट, 49 वनडे और 40 इंटरनेशनल टी20 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने क्रमश: 47, 56 और 37 विकेट चटकाए हैं। वे फिलहाल टीम इंडिया के महत्वपूर्ण प्लेयर हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
https://twitter.com/Meha_Patela/status/1618658880019664896
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।