हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत

Glenn Maxwell Announced Retirement: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. मैक्सवेल ने रिटायरमेंट को लेकर भावुक मैसेज जारी करते हुए अपने 14 साल के करियर का समापन किया.

विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है (Image: ANI)

Glenn Maxwell Announced Retirement: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. मैक्सवेल सीमित ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और खूब रन बनाए हैं. मैक्सवेल ने कंगारू टीम के लिए अपना आखिरी मैच 2026 के T20 वर्ल्ड कप में खेला था. इसके बाद वह टीम से बाहर हो गए और अब कुछ महीनों बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. हालांकि, वह बिग बैश लीग खेलना जारी रखेंगे.

ग्लेन मैक्सवेल ने लिया संन्यास

ग्लेन मैक्सवेल ने फाइनल वर्ड पॉडकास्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया. मैक्सवेल ने 2012 में डेब्यू किया था और अब उनके 14 साल के करियर का अंत हो गया है. मैक्सवेल ने बताया कि हालिया T20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने अपने करियर को लेकर काफी चर्चाएं कीं. ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट की ओर से उन पर रिटायरमेंट को लेकर कोई दबाव नहीं था और उन्होंने रास्ता खुला छोड़ दिया था. मैक्सवेल ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता फ्यूचर को देखते हुए आगे बढ़ना चाहते थे.

रिटायरमेंट मैच नहीं मिलने का है दुख

पॉडकास्ट पर ग्लेन मैक्सवेल ने बताया कि वह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रिटायर होना चाहते थे, लेकिन उन्हें यह मौका नहीं मिल पाया. मैक्सवेल ने कहा, ‘मुझे थोड़ी उम्मीद थी कि मुझे MCG में अपना फेयरवेल मिलेगा. हालांकि, मैं इस बात को समझ रहा हूं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम किस दिशा में जा रही है. लगातार बदलाव होते रहेंगे. 2028 के ओलंपिक्स को देखते हुए अगले 12 से 24 महीनों में वे युवा खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका देना चाहते हैं. उन्हें दबाव के लिए तैयार किया जा रहा है, जो उन्हें BBL मैचों से नहीं मिल सकता.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- पोलार्ड से जहीर खान तक, मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच

कैसा रहा मैक्सवेल का करियर?

ग्लेन मैक्सवेल ने अगस्त 2012 में शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इसके बाद मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 130 T20I मैचों में हिस्सा लिया और 2897 रन बनाए. उन्होंने 5 शतक और 12 अर्धशतक जड़े. मैक्सवेल गेंद से भी काफी सफल रहे और 130 मैचों में 51 विकेट झटकने में सफल रहे. उन्होंने 149 वनडे मैचों में हिस्सा लिया और 33.81 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 3990 रन बनाए.

विज्ञापन

मैक्सवेल ने वनडे में 4 शतक और 23 अर्धशतक लगाए. उनकी सबसे यादगार पारी 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में आई, जब उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा अंदाज में जीत दिला दी. मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए दो वनडे वर्ल्ड कप और एक टी20 वर्ल्ड कप जीता. उनका कंगारू टीम की सफलता में बड़ा किरदार रहा.

ये भी पढ़ें:- रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच, रणजी ट्रॉफी में कर रहे हैं कमाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola