---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

वर्ल्ड कप चैंपियन ने अपनी हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट, 8 दिनों तक कोमा में रहकर मिली थी नई जिंदगी

Damien Martyn Health Update: डेमियन मार्टिन ने पिछले साल के आखिर और 2026 की शुरुआत में जिंदगी और मौत की जंग लड़ी थी, लेकिन अब वो बिल्कुल ठीक हैं, उन्होंने लाइफ को एक नए नजरिये के साथ देखना शुरू कर दिया है.

---विज्ञापन---

Damien Martyn Health Update: ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट के महान खिलाड़ी डेमियन मार्टिन ने पिछले साल के आखिर में जिंदगी और मौत की जंग लड़ी थी. अब उन्होंने अपनी रिकवरी के बारे में एक इमोशनल अपडेट शेयर किया है. वो 8 दिनों तक कोमा में रहकर नींद से जागे थे, फिलहाल वो पूरी तरह ठीक हैं.

मार्टिन को क्या हुआ था?

डेमियन मार्टिन को बॉक्सिंग डे पर अचानक बीमार पड़ने के बाद गोल्ड कोस्ट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें मेनिनजाइटिस के सीवियर फॉर्म के लिए डायग्नोज किया गया, जो ब्रेन का एक संभावित जानलेवा इंफेक्शन है. उनकी हालत बिगड़ने पर मार्टिन को 8 दिन के लिए मेडिकली इंड्यूस्ड कोमा में डाल दिया गया.

---विज्ञापन---

‘सभी का शुक्रिया’

अब उस डरावने तजुर्बे के एक महीने बाद, 54 साल के मार्टिन कहते हैं कि वो लगातार प्रोग्रेस कर रहे हैं और अपनी रिकवरी में छोटे-छोटे माइलस्टोन के लिए शुक्रगुजार हैं. एक सी बीच की तस्वीर के साथ एक्स पर पोस्ट करते हुए, मार्टिन ने अपने फैंस और शुभचिंतकों का उनके भरपूर सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया, यह कहते हुए कि इस बीमारी से जूझ चुके दूसरे लोगों की तरफ से शेयर की गई कहानियों ने उन्हें बहुत मदद की. उन्होंने समंदर के किनारे पर चलने और तैरने जैसी सिंपल एक्टिविटीज में वापस लौटने में खुशी जताई, यह नोट करते हुए कि इस एक्सपीरिएंस ने उन्हें लाइफ को लेकर नया एप्रिसिएशन दी है.

मौत के थे बेहद करीब

मार्टिन ने पहले बताया था कि वो अपनी जिंदगी को खोने के कितने करीब थे, ये बताते हुए कि उनके पास जिंदा रहने का सिर्फ 50/50 मौका था. जब वो कोमा से बाहर आए, तो शुरू में वो चल या बोल नहीं सकते थे, हालांकि उनके सेहत में आने वाले दिनों में तेजी से सुधार हुआ. उन्होंने कहा कि इस तजुर्बे ने उन्हें ये याद दिलाया कि जिंदगी कितनी नाजुक है.

---विज्ञापन---

AUS को जिताया था वर्ल्ड कप

डार्विन में जन्मे मार्टिन ने एक बेहद कामयाब करियर का लुत्फ उठाया. उन्होंने टेस्ट मैचेज में 4406 रन बनाए और 46.37 की एवरेज से खेला, और ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप 2003 की जीत में अहम रोल अदा किया. अब उनका ध्यान पूरी तरह से अपनी सेहत को फिर से बेहतर करने और जिंदगी को नए नजरिये के साथ अपनाने पर है.

First published on: Jan 28, 2026 04:16 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वो स्पोर्ट्स की खबरें लिखते हैं. हालांकि उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है. 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत करने के बाद, वो दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola