Aaron Summers Sentenced Jail: बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेन्स के पूर्व क्रिकेटर आरोन समर्स को एक टीनएज फैन के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में जेल भेज दिया गया है. पर्थ, वेस्ट ऑस्ट्रेलिया के आरोन समर्स तेज गेंदबाज हैं. वह बिग बैश लीग और पाकिस्तान सुपर लीग जैसे बड़े फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट खेल चुके हैं. द नॉर्थ वेस्ट स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक आरोन समर्स को 10 महीने की जेल हुई है. तस्मानियन सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ फैसला सुनाया है.
आरोन समर्स को हुई जेल
रिपोर्ट के अनुसार तस्मानियन सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस हेलेन वुड ने कहा कि समर्स ने युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए क्रिकेटर के रूप में अपनी लोकप्रियता का उपयोग किया है. दिसंबर 2017 में जब समर्स बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेन्स के लिए खेल रहे थे, तब उनकी मुलाकात एक मैच के दौरान एक महिला प्रशंसक और उसके दोस्तों से हुई.
2018 को एक और मैच के दौरान दोनों बाउंड्री लाइन पर बातचीत करते हुए नजर आए. इसके बाद वह स्नैपचैट और इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे से बातचीत करने लगे. आरोप है कि दोनों ने मिलने का प्लान बनाया और फिर समर्स उस लड़की को रात में एक स्कूल ले गए. समर्स उस समय सिर्फ 21 साल के थे और उन्होंने लड़की के साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की.
ये भी पढ़ें:- गुजरात टाइटंस में वापसी करना चाहते थे हार्दिक पांड्या, कप्तानी की शर्त के कारण फ्रेंचाइजी ने ठुकराया ऑफर
जस्टिस वुड ने बताया कि समर्स को पता था कि वह सिर्फ 15 साल की थीं और 9वीं या 10वीं कक्षा में पढ़ती थीं. इसके बावजूद आरोन ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया. इसके बाद भी समर्स ने उस लड़की से बात करने की कोशिश की और 2021 में आखिरी बार उनकी बात हुई. आरोन समर्स ने अपनी गलती स्वीकार की.
आरोन समर्स पहले भी जा चुके हैं जेल
होबार्ट हरिकेन्स के पूर्व क्रिकेटर आरोन समर्स इससे पहले भी 2021 में जेल जा चुके थे. 5 साल पहले भी वह इसी तरह के बाल शोषण के मामले में दोषी पाए गए थे. इसके चलते उन्हें नॉर्थन टेरिटरी में तीन साल और 11 महीने तक जेल में रहना पड़ा. अब एक बार फिर आरोन को 10 महीने की जेल हुई है.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, बुमराह-सुदर्शन के बाद अब दूसरे टेस्ट से बाहर होने के कगार पर वॉशिंगटन सुंदर
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
32 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
37 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines