World Cup 2023: विश्वकप से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर है। कप्तान पैट कमिंस ने वर्ल्ड कप में खेलने के संकेत दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी चोट से रिकवर हो रहे हैं, जिससे उन्हें उम्मीद हैं कि वह विश्वकप में हिस्सा लेंगे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने विश्वकप के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया है। जिसमें कमिंस को ही कप्तानी सौंपी गई है।
पहले बना हुआ था संस्पेंस
दरअसल, पैट कमिंस की चोट को लेकर संस्पेंस बना हुआ था कि वह विश्वकप में हिस्सा लेंगे या नहीं। पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल के मैदान पर उन्हें अंतिम टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करते समय चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था, ऐसे में भारत में होने वाले विश्व कप में खेलने पर संशय था। लेकिन अब उनकी चोट तेजी से ठीक हो रही है, जिससे उनके फैंस को उम्मीद है कि वह एक बार फिर बॉलिंग करते नजर आएंगे।
कमिंस ही करेंगे कप्तानी
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया फिलहाल एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने विश्वकप में खेलने वाले संभावित खिलाड़यों की सूची जारी कर दी है। 28 सितंबर तक 18 में से 15 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुना जाना है। कमिंस को इस टीम का कप्तान बनाया गया है, अगर वह ठीक हो जाते हैं टीम में फेरबदल की उम्मीद कम ही रह जाती है।
फिलहाल संशय इस बात को लेकर ज्यादा चर्चा है कि वनडे सीरीज में अफ्रीका के दौरे पर टीम का प्रतिनिधित्व कौन करेगा। इसके लिए स्टीव स्मिथ, जोश हेजलवुड या फिर एलेक्स कैरी में किसी एक को कप्तानी सौंपी जा सकती है।
ये भी देखें: ASIA CUP 2023 के लिए Team India का ऐलान, दो गुट में बंटा एक्सपर्ट पैनल
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines