क्रिकेट जगत में छाई शोक की लहर, पूर्व ऑलराउंडर की बीमारी के कारण हुई मौत 

Julie Calvert Passed Away: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी की डेथ के कारण अब शोक की लहर छाई है। इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल लेवल पर अपनी सेवा दी है।

Julie Calvert

Julie Calvert

Julie Calvert Passed Away: क्रिकेट जगत फिलहाल एशिया कप 2025 की तैयारी में लगी हुई है। इस बीच बहुत ही बुरी खबर सुनने को मिली है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी की डेथ के कारण अब शोक की लहर छाई है। इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल लेवल पर अपनी सेवा दी है। घरेलू क्रिकेट में विक्टोरिया के लिए खेलने वाली जूली कैल्वर्ट की बीमारी के कारण डेथ हो गई है। इस खिलाड़ी का अंतिम संस्कार 9 सितंबर को होगा। 

विज्ञापन

जूली कैल्वर्ट का हुआ निधन 

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला खिलाड़ी जूली कैल्वर्ट का 30 अगस्त को बीमारी के कारण निधन हो गया है। 61 वर्षीय कैल्वर्ट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 6 वनडे मैच खेले हैं। जूली ने 24 की औसत से 96 रन बनाए हैं। कैल्वर्ट ने 1980/81 में विक्टोरिया के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। इंटरनेशनल लेवल पर जूली ने अपना पहला मुकाबला 1993 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी। अपने डेब्यू मैच में कैल्वर्ट ने 34 रनों की बेहद अहम पारी खेली थी। हालांकि वो अपने प्रदर्शन को बहुत बेहतर नहीं कर सकीं थी। वहीं आखिरी मुकाबला 1994 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। 

विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट की स्टार थी कैल्वर्ट 

विक्टोरिया के लिए जूली कैल्वर्ट ने कुल 263 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 36.21 की औसत से 7098 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 30 अर्धशतक भी जड़े हैं। 1994/95 में बॉक्स हिल के खिलाफ उन्होंने नाबाद 147 रनों की बेहद शानदार पारी खेली थी, जोकि जूली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। गेंद के साथ कैल्वर्ट ने 14.02 की औसत से 48 विकेट हासिल किए हैं। इतना ही नहीं ऑलराउंडर होने के बाद भी जूली कैल्वर्ट ने 149 कैच और 31 स्टंपिंग भी किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ