Covid Positive Before Match: सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना का प्रकोप थम चुका था। पूरी दुनिया एक बार फिर से सुचारू रूप से अपनी दिनचर्या को फॉलो करने लगे थे, लेकिन अब एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। आम जन के अलावा खिलाड़ी एक बार फिर से कोरोना के शिकार होने लगे हैं। 25 जनवरी को शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पहले टीम के कोच और एक ऑलराउंडर खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इस कारण से दोनों को फिलहाल टीम से अलग कर दिया गया है और नेगेटिव रिपोर्ट आने तक उन्हें टीम से बाहर ही रखा जाएगा। ऐसे में उम्मीद तो यही है कि खिलाड़ी अगला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: फिर गरमाया पिच का मुद्दा, दिग्गज ने भारत को चेताया; ‘इसी लिए आपने विश्व कप गंवाया’
25 जनवरी से होगा दूसरा मुकाबला
अभी पूरी दुनिया में क्रिकेट की धूम है। एक ओर जहां भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियां हो रही है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच भी टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया है। पहला टेस्ट मैच 17 जनवरी से 21 जनवरी के बीच खेला गया था, इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से अपने नाम कर लिया था। सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 25 जनवरी से शुरू होकर 29 जनवरी के बीच खेला जाएगा, लेकिन इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है।
https://twitter.com/Zaigham880/status/1749990269439680731
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: पहले टेस्ट में किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, कैसी हो सकती है भारत की Playing 11
ऑलराउंडर को हुआ कोरोना
ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड और ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस कारण से दोनों को टीम से अलग क्वारेन्टाइन कर दिया गया है। जब तक खिलाड़ी कोविड निगेटिव नहीं होते हैं, दोनों को टीम से अलग ही रखा जाएगा। सिर्फ एक दिन बाद ही ऑस्ट्रेलिया को दूसरा टेस्ट मैच खेलना है, ऐसे में इसकी संभावना बहुत कम है कि दूसरे टेस्ट मैच में खिलाड़ी वापसी कर सकेंगे। ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट ने खुद सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बात करते हुए यह जानकारी साझा की है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
1 hr agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
4 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
5 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
6 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
7 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
8 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines