Australia vs West indies: वेस्टइंडीज की टीम ने इतिहास रच दिया है। वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ दिया है। कंगारू टीम का अपने होम ग्राउंड गाबा पर रिकॉर्ड शानदार है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैदान पर सबसे मजबूत टीम मानी जाती है, लेकिन अब वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के इस घमंड को चकनाचूर कर दिया है। वेस्टइंडीज ने दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम को उसी के घर पर हरा दिया है। यह जीत वेस्टइंडीज के लिए ऐतिहासिक जीत है। क्रैग ब्रैथवेट की सेना ने वर्षों बाद इस इतिहास को लिखने में कामयाब हुआ है।
ये भी पढ़ें:- 6,6,6,6,4,6 साउथ अफ्रीकी स्टार ने रचा इतिहास, तोड़ दिया ऋषभ पंत का बड़ा Record
वेस्टइंडीज ने की कमाल की बल्लेबाजी
यह मैच बेहद ही रोमांचक हुआ है। एक समय ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लेगा, लेकिन वेस्टइंडीज ने रोमांचक मुकाबले को 8 रनों से जीत लिया है। वेस्टइंडीज के लिए यह जीत इसलिए भी बड़ी जीत है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया गाबा में मजबूत तो है ही, इसके अलावा वह इस समय दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में क्रैग ब्रेथवेट की टीम ने 10 विकेट खोकर 311 रन बनाया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट में भारत की हार तय? आंकड़ों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन
डे एंड नाइट मैच में पहली जीत
वेस्टइंडीज के 311 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने ही घर पर 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 289 रन बनाए पाए। इसके बाद वेस्टइंडीज दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी और इस बार सिर्फ 193 रन पर ऑल आउट हो गई। यहां से ऑस्ट्रेलिया की जीत लगभग पक्की लग रही थी। वेस्टइंडीज ने कंगारू टीम को जीत के लिए सिर्फ 216 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया इस आसान टारगेट को भी अपने ही घर पर हासिल नहीं कर सका और 8 रन से मैच को गवा दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी शमर जोसेफ ने अकेले 7 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित कर दिया है। बता दें कि वेस्टइंडीज डे एंड नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली दुनिय की पहली टीम बन गई है।
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
20 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
29 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines