ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला 16 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जिस टीम को जीत मिलेगी वह पहले सेमी मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगी, लेकिन मैच से पहले ही कंगारू टीम के ऊपर सेमी फाइनल से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।
दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश की प्रबल संभावना है। नियम के मुताबिक बारिश की वजह से अगर यह मैच संपन्न नहीं हो पाता है तो अफ्रीकी टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। वहीं कंगारू टीम को बाहर का रुख करना पड़ेगा।
वर्ल्ड कप 2023 के नियम के मुताबिक मैच का परिणाम निकालने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 20 ओवर खेलने बेहद जरुरी हैं। ऐसे में अगर बारिश आती है और मैच रद्द होता है तो यह अफ्रीकी टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा।
लीग चरण में दूसरे स्थान पर थी अफ्रीका:
लीग चरण में भारतीय टीम 18 अंकों के साथ अंकतालिका में टॉप पर रही थी। वहीं अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने क्रमशः 14-14 अंक अंक प्राप्त किए थे, लेकिन रन रेट के मामले में अफ्रीकी टीम ऑस्ट्रेलिया से आगे रही। यही वजह है कि अगर बारिश की वजह से मैच रद्द होता है तो इसका फायदा अफ्रीका को होगा। 10 अंकों के साथ सेमी फाइनल की चौथी टीम न्यूजीलैंड बनी है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines