Australia vs Pakistan Babar Azam Trending: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दोनों टेस्ट मुकाबले को बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला मुकाबला 360 रनों से अपने नाम कर लिया था, इसके अलावा दूसरा मुकाबला 79 रनों से अपने नाम कर लिया था। इस सीरीज में अभी तक पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम का बल्ला खामोश है। बाबर के बल्ले से एक भी 50 प्लस स्कोर नहीं निकला है। ऐसे में बाबर का सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।
https://twitter.com/viratians25/status/1742381858997125533
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: टीम इंडिया ने की कगिसो रबाडा के लिए खास तैयारी, इस बार गलती नहीं करेंगे रोहित शर्मा
पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं बाबर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच की पहली पारी में बाबर आजम के आउट होने के बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। इस सीरीज में बाबर का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है, ऐसे में उन्होंने अपने फैंस की उम्मीदों को तोड़ने का काम किया है। इसको लेकर फैंस सोशल मीडिया पर बाबर का खूब मजाक बना रहे हैं। बाबर को लेकर कई मीम्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि बाबर आजम ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 21 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरी पारी में बाबर के बल्ले से 14 रन निकले थे।
https://twitter.com/trollpakistanii/status/1742380638383329509
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: केपटाउन में 30 साल से जीत का इंतजार, रोहित शर्मा Playing 11 से किसे करेंगे बाहर
बाबर ने बढ़ाई टीम की टेंशन
सीरीज के दूसरे मुकाबला में भी बाबर का बल्ला खामोश रहा था। बाबर ने इस मैच की पहली पारी में भी सिर्फ 1 रन बनाए थे, इसके अलावा दूसरी पारी में बाबर ने 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि निर्णायक मुकाबले में बाबर के बल्ले से बड़ा स्कोर देखने को मिलेगा, लेकिन तीसरे मैच की पहली पारी में भी बाबर सिर्फ 26 रन के स्कोर पर आउट हो गए हैं। ऐसे में बाबर की बल्लेबाजी ने पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी है। बाबर ने अभी तक इस टेस्ट सीरीज में सिर्फ 103 रन ही बनाए हैं। बता दें कि पाकिस्तान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर थे, लेकिन अब वह छठे स्थान पर पहुंच चुका है। फैंस बोल रहे हैं कि बाबर का बल्ला सिर्फ नेपाल और जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम के खिलाफ चलता है।
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
18 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
51 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines