Australia vs Pakistan 3rd Test 3rd Day: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान के पास बढ़त हो गई है लेकिन बल्लेबाजी टीम की बेहद खराब रही है। पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी की मजबूत कड़ी माने जाने वाले बाबर आजम तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भी फ्लॉप साबित हुए। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर बाबर आजम को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
तीसरे दिन जल्दी आउट हुए बाबर
तीसरे दिन जब बाबर आजम क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए थे तो काफी अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे। लेकिन बाबर अपनी इस अच्छी लय को ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रख पाए। तीसरे दिन बाबर आजम 52 गेंदों पर महज 23 रन बनाकर आउट हुए। अपनी खराब बल्लेबाजी से बाबर ने एक बार फिर से फैंस का दिल तोड़ दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स बाबर आजम को लेकर तरह-तरह की पोस्ट शेयर करके उनको ट्रोल कर रहे हैं।
https://twitter.com/Whyratkugagli/status/1743172009734139937
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रोहित-विराट की वापसी से कटेगा इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता! लंबे समय से थे टीम के साथ
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा रहा बाबर का प्रदर्शन
पाकिस्तान टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद बाबर आजम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। बाबर के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद खराब रहा है। तीन टेस्ट मैचों की 6 पारियों में बाबर आजम के बल्ले से महज 126 रन निकले है। पहले टेस्ट में बाबर ने 21 और 14 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे टेस्ट में 1 और 41 रन बनाए थे। वहीं आखिरी और तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बाबर ने 26 और दूसरी पारी में 23 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम पहले ही दोनों टेस्ट मैच हार चुकी है, जिसके साथ ये टेस्ट सीरीज भी उनके हाथ से निकल गई है। अब पाकिस्तान पर तीसरे टेस्ट मैच में भी हार का खतरा मंडरा रहा है। तीसरे पाकिस्तान की बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के सामने धराशाही रही।
संबंधित खबरें
मैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
26 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
37 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines