नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के खत्म होने के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली हैं। इन दोनों श्रंखलाओं के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया हैं। वनडे टीम में ट्रैविस हेड की वापसी हुई है। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि अब आरोन फिंच की जगह उनकी वापसी हुई है।
वहीं वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में कई दिग्गजों को जगह मिली है। इसके अलावा पैट कमिंस और उनके साथी तेज गेंदबाजों को वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों को देखते हुए आगे के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद आराम नहीं दिया गया है।
ये है सीरीज का पूरा शेड्यूल
कमिंस वनडे और टेस्ट दोनों में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई करेंगे। ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ 17, 19 और 22 नवंबर को वनडे मैच खेलेगा। इसके बाद वह 30 नवंबर से चार दिसंबर तक पर्थ में और फिर आठ से 12 दिसंबर तक एडिलेड में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगा। टेस्ट टीम इसके बाद तीन मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगी। जिसका पहला मैच 17 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लैबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर और एडम जैम्पा।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: विराट द सुपरमैन! फैंस ने भारतीय टीम का बेहतरीन गाना गाकर किया स्वागत, वीडियो वायरल
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लैबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और डेविड वॉर्नर।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines