Pat Cummins Comeback Update: ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस चर्चा में हैं. क्रिकेट मैदान से दूर इस खिलाड़ी ने अपना वापसी पर बड़ा अपडेट दिया है. दाएं हाथ के स्टार गेंदबाज पैट कमिंस ने ताजा बयान में कहा कि वो एशेज शुरु होने से 1 महीने पहले या फिर तकरीबन 6 हफ्ते पहले बॉलिंग शुरू कर देंगे. कमिंस आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में नजर आए थे. उन्हें पीठ में खिंचाव था. लिहाजा वो लंबे समय से बाहर हैं. इसके बाद कमिंस को लम्बर बोन स्ट्रेस ने भी परेशान किया. हालांकि अब इस स्टार ने वापसी की उम्मीद जताई है.
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने उम्मीद जताई है कि वह एशेज सीरीज शुरू होने से कम से कम एक महीने पहले गेंदबाजी शुरू कर देंगे. एशेज की शुरुआत 21 नवंबर से पर्थ में होनी है, हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनकी रिकवरी का अभी तक कोई तय टाइमलाइन नहीं है.
कमिंस को आखिर हुआ क्या है?
पैट कमिंस इस वक्त फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं. 32 साल के इस स्टार बॉलर को पीठ की चोट (लंबर बोन स्ट्रेस) की समस्या है, जो उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान हुई थी. इसी वजह से वह न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज से बाहर हो गए हैं.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा का मुरीद हुआ पाकिस्तान, क्यों PAK को नहीं मिल रहा ऐसा प्लेयर?
कमिंस ने वापसी पर क्या कहा?
क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पैट कमिंस जल्दी वापसी करना चाहते हैं. कमिंस ने कहा’मुझे लगता है मैं कम से कम एक महीने यह शायद 6 हफ्ते बाद गेंदबाजी करुंगा, लेकिन इस बारे में मैंने अभी तक गहराई से सोचा नहीं. अभी भी इंतजार करना होगा और गहराई से सोचना होगा. हमारे पास अभी भी काफी समय है. इसलिए जब हम एशेज के करीब पहुचेंगे तब आगे का सोचेंगे. अगले कुछ हफ्ते में मौसम काफी हल्का रहने वाला है और ज्यादा गेंदबाजी करनी नहीं है, तो ऐसे में मेरे पास एशेज में तैयारी करने का काफी समय है.’ ‘
चोटों से परेशान रही है ऑस्ट्रेलिया टीम
एशेज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बड़ी सीरीज है, जिस पर पूरे विश्व की नजर होती है. फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसे में कमिंस की चोट ने ऑस्ट्रेलिया टीम की फास्ट-बॉलिंग यूनिट पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं. जॉश हेजलवुड भी चोटों से जूझते रहे हैं. दाएं हाथ के स्टार बॉलर स्कॉट बोलैंड ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन बाकी विकल्प सीमित हो रहे हैं.
खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद भी कमिंस को भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया बढ़िया करेगी. उन्होंने टीम की ताकत पर भरोसा जताते हुए कहा ‘हमारे पास काफी गहराई है. माइकल नेसर, ब्रेंडन डॉगेट, सीन एबॉट जैसे विकल्प मौजूद हैं और भी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट और व्हाइट-बॉल मैचों में तैयार हो जाएंगे.’
21 नवंबर को पहला टेस्ट, आखिरी मैच कब होगा?
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 का आगाज 21 नवंबर से होना है. कुल 5 टेस्ट खेले जाएंगे. 8 जनवरी 2026 तक इसका रोमांच रहेगा. सभी मैच ऑस्ट्रेलिया में ही होंगे. पहला मैच 21 से 15 नवंबर तक पर्थ में होगा, जबकि दूसरा मैच 4 दिसंबर से 8 तारीख तक ब्रिसबेन में खेला जाएगा. तीसरा मैच 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक एडिलेड में होगा. चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से 30 तारीख तक मेलबर्न में तय है. आखिरी टेस्ट 4 जनवरी से 8 तारीख तक सिडनी में खेला जाना है.
मैच विनर कमिंस का रिकॉर्ड देखिए
पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के मैच विनर प्लेयर हैं. जो घातक गेंदबाजी के साथ जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी कमाल कर सकते हैं. अपने करियर के अब तक 71 टेस्ट मैचों की 132 पारियों में उन्होंने 2.88 की इकोनॉमी से 309 विकेट चटकाए हैं. खास बात ये है कि उन्होंने अपने टेस्ट करियर के दौरान 14 बार 5 विकेट का हॉल पूरा किया है. टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/23 का रहा है. घरेलू सरजमीं पर कमिंस खतरनाक साबित होते हैं. इस बार वो इंग्लैंड के लिए बड़ी चुनौती रहेंगे.
ये भी पढ़ें: कौन हैं अभिमन्यु मिश्रा? मात्र 16 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को थमा दी करारी शिकस्त
Asia Cup 2025: रद्द हो जाएगा IND vs PAK मुकाबला? अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
18 mins agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
53 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
4 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines