SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के साथ टी-20 और वनडे सीरीज खेलनी है। टीम का ऐलान भी हो गया है, लेकिन अब तक चार खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। हाल ही में टीम के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भी चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए। ऐसे में उनकी जगह कंगारू टीम में 300 दिनों बाद एक और धाकड़ बल्लेबाज की एंट्री हुई है।
मैक्सवेल की जगह मैथ्यू वेड
ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल की जगह मैथ्यू वेड को टीम में शामिल किया है। बता दें कि वेड करीब एक साल बाद टीम में वापस आए हैं। उन्होंने आखिरी बार टी-20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया की तरफ अपना अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। घरेलू क्रिकेट मे वह शानदार प्रदर्शन कर रहे थे, ऐसे में उन्हें मैक्सवेल की जगह टीम में शामिल किया गया है। मेथ्यू वेड को भारत के साथ होने वाली वनडे सीरीज में भी टीम में मौका दिया जाएगा। इसके संकेत ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने दिए हैं।
बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई थी। जांच में उनकी चोट गंभीर पाई गई थी। जिसके चलते उन्हें टी-20 सीरीज से बाहर किया गया था। मैक्सवेल को एड़ी में चोट लगी है। ऐसे में अब उनकी वापसी कब तक होगी, यह कहना मुश्किल है।
चार खिलाड़ी हो चुके हैं चोटिल
ऑस्ट्रेलिया इस वक्त चोटों से जूझ रहा है। दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए चुने गए चार खिलाड़ी अब तक चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हो चुके हैं। ग्लेन मैक्सवेल से पहले स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस और मिचेल स्टॉर्क भी चोटिल होकर टीम से बाहर हो चुके हैं।
ये भी देखें: Asia Cup से पहले SKY ने किया ऐलान, बदले अंदाज़ में खेलने का दावा, ODI को बनाएंगे T20!
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
33 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
59 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines