Australia Possible XI For Boxing Day Test: स्टीव स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में वापसी करेंगे क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 12-मेंबर्स के स्क्वाड में 4 तेज गेंदबाजों को शामिल करने का फैसला किया है, जबकि स्पिनर टॉड मर्फी, जिन्हें नाथन लियोन की जगह लाया गया था, उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है. फास्ट बॉलर झाय रिचर्डसन ने 2021 के बाद से सबसे लंबे फॉर्मेट में नहीं खेला है, उन्हें कंधे की सर्जरी के बाद डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छी परफॉर्मेंस के बाद वापस लाया गया है.
एडिलेड टेस्ट से बाहर थे स्मिथ
ब्रेंडन डॉगेट, जिन्होंने पहले 2 टेस्ट खेले थे, और माइकल नेसर, जो पिंक-बॉल मैच का हिस्सा थे, उन्हें भी टीम में शामिल किया गया है, ऑस्ट्रेलिया ने पूरी तरह से पेस अटैक को चुना है. गुरुवार 25 दिसंबर को मीडिया से बात करते हुए स्मिथ ने कहा, ‘आपको बस उसी सरफेस पर खेलना होता है जो आपको मिलती है.’ बता दें कि स्मिथ वर्टिगो बीमारी की वजह से ए़़डिलेड में तीसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे.
रिचर्डसन की वापसी पर बोले स्मिथ
29 साल के लेफ्ट-आर्म पेसर झाय रिचर्डसन की रेड-बॉल फॉर्मेट में आखिरी इंटरनेशनल अपीयरिंस दिसंबर 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ थी, जिसमें उन्होंने 5 विकेट लिए थे और अपनी टीम को 275 रन से जीत दिलाई थी. स्टिव स्मिथ ने उनके बारे में कहा, ‘रिचर्डसन को टीम में वापस देखकर बहुत एक्साइटमेंट है. उन्हें चोट के कारण काफी लंबा समय ऑफ मिला था, और हम जानते हैं कि उनके पास कितनी शानदार स्किल है. उन्होंने इससे पहले एशेज में इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा किया है. हमने देखा है कि जब उन्हें इस लेवल पर अवसर मिला है, तो वो शानदार प्रदर्शन करते हैं.’
ऑस्ट्रेलिया के 12 मेंबर्स का स्क्वाड
ट्रैविस हेड, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट, माइकल नेसर और झाय रिचर्डसन
यह भी पढ़ें- Vijay Hazare Trophy: ‘ब्लॉकबस्टर ओपनिंग’ के बाद अब रोहित और विराट का अगला मैच कब? जानिए पूरी डिटेल
उस्मान ख्वाजा होंगे प्लेइंग 11 से बाहर?
एडिलेड टेस्ट में स्टीव स्मिथ नहीं खेल पाए थे, ऐसे में उस्मान ख्वाजा को मिडिल ऑर्डर में आसानी से जगह मिल गई थी, हालांकि मौजूदा 12 मेंबर्स की टीम को देखकर लगता है, कि स्मिथ का आने से उस्मान ख्वाजा को मेलबर्न टेस्ट में बेंच पर बैठना पड़ सकता है. हालांकि कई एक्सपर्ट उन्हें टेस्ट प्लेइंग 11 में रखने की सिफारिश करते हैं. बता दें कि ख्वाजा को जोश इंग्लिश की कुर्बानी देकर स्क्वाड में जगह मिली थी
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
1 hr agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
2 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
3 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
3 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
3 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
3 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
4 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
4 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
5 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines