Australia ODI Squad: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है. हालांकि, तेज गेंदबाज पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को सिर्फ साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. ये दोनों खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे. इसके अलावा, 2023 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले कमिंस को कप्तानी भी नहीं सौंपी गई है. वे मिचेल मार्श की कप्तानी में खेलेंगे.
बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया की टीम 15 सितंबर से जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और इसके बाद 24 सितंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इन सीरीज के जरिए ऑस्ट्रेलियाई टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप के मुकाबले इन्हीं मैदान पर खेले जाएंगे.
कमिंस-स्टार्क समेत इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए तेज गेंदबाज पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की भी टीम में वापसी हुई है. इनके अलावा, मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की टीम में वापसी हुई है. ये दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान और बांग्लादेश वनडे सीरीज में नहीं खेले थे. मार्श ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी संभालेंगे. हालांकि, टीम ऐलान में किसी को भी स्थायी कप्तान नहीं बनाया गया है.
ऐसा भी हो सकता है कि जिम्बाब्वे दौरे पर मार्श टीम की कमान संभालेंगे, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए कमिंस और मार्श मिलकर ये भूमिका निभाएं. कमिंस ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के नियमित कप्तान हैं. कमिंस ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों वनडे मैच नहीं खेलेंगे. ऐसे में बाकी मैचों में मार्श कप्तानी की जिम्मेदारी निभाएंगे.
मार्नस लाबुशेन टीम से बाहर
मार्नस लाबुशेन को जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है. लाबुशेन इस समय खराब फार्म से गुजर रहे हैं. पाकिस्तान और बांग्लादेश के दौरों पर भी उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था. इस सीरीज के लिए सिलेक्टर्स ने युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जताया हैं. ऐसे में युवा खिलाड़ी जोएल डेविस और ओली पीक को टीम में बरकरार रखा गया है. ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए 15 सदस्यीय और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए 17 सदस्यीय टीम चुनी है.
जिम्बाब्वे दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की ODI टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरोन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टैनलेक, एडम जैम्पा.
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की ODI टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), पैट कमिंस, ज़ेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरोन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टैनलेक, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज को लेकर टीम इंडिया पर आए 5 बड़े अपडेट, होने वाला है बड़ा बदलाव?
जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे – 15 सितंबर, हरारे
- दूसरा वनडे – 18 सितंबर, हरारे
- तीसरा वनडे – 20 सितंबर, हरारे
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे -24 सितंबर, डरबन
- दूसरा वनडे -27 सितंबर, जोहान्सबर्ग
- तीसरा वनडे -30 सितंबर, पोचेफस्ट्रूम
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तानी टीम में बड़ा बदलाव, एक साथ 7 खिलाड़ी हुए बाहर, सरफराज-गुल की भी हुई छुट्टी
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines